Entertainment News : मृणाल ठाकुर फिर से सुर्खियों में हैं, और इस बार उनका बयान चर्चा का विषय बन गया है। अभिनेत्री ने एक पुराने इंटरव्यू में खुलासा किया है कि साउथ सिनेमा में उन्हें उनके बढ़े वजन के कारण काम नहीं मिल रहा था। मृणाल के मुताबिक, उन्हें केवल गांव वाली महिला का ही किरदार ऑफर किया जा रहा था, जो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं था।
काम पाने के लिए किया ट्रांसफॉर्मेशन
मृणाल ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि लोगों ने मुझे सिर्फ गांव वाली लड़की के रोल्स ऑफर किए, और मैं नहीं चाहती थी कि मैं स्टीरियोटाइप हो जाऊं। मुझे अपनी एक्टिंग और इमेज को नए तरीके से प्रस्तुत करने की जरूरत थी।
हालांकि, मृणाल ने इस आलोचना को सकारात्मक रूप में लिया। उनका मानना था कि इस आलोचना के पीछे छिपी सकारात्मकता उन्हें फिट रहने के लिए प्रेरित कर रही थी। अभिनेत्री ने कहा कि लोगों ने मेरे वजन का मजाक उड़ाया और मुझे बहुत क्रिटिसाइज किया, लेकिन मैंने इसे पॉजिटिवली लिया। यह मेरे लिए अच्छा था, क्योंकि एक्टर के तौर पर मुझे फिट होना बहुत जरूरी था।
करियर में नया मोड़
इस कारण मृणाल ने अपना वजन कम करने का फैसला किया और ट्रांसफॉर्मेशन किया। अभिनेत्री ने यह भी बताया कि एक रोल उनके पास आया था जिसमें उन्हें वजन कम करने के लिए कहा गया था, और इसी वजह से उन्होंने अपने शरीर को ट्रांसफॉर्म किया। मृणाल ने साफ तौर पर कहा कि यह बदलाव सिर्फ उस रोल के लिए नहीं था, बल्कि यह उनके खुद के लिए भी जरूरी था।
ये भी पढ़े : ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तान समर्थकों द्वारा भारतीयों पर उत्पात, मेलबर्न में स्वतंत्रता दिवस पर हंगामा

