होम = Others = Voter List OTP Scam: BLO बने स्कैमर्स का नया निशाना, वोटर लिस्ट अपडेशन के नाम पर OTP ठगी बढ़ी

Voter List OTP Scam: BLO बने स्कैमर्स का नया निशाना, वोटर लिस्ट अपडेशन के नाम पर OTP ठगी बढ़ी

by | Nov 24, 2025 | Others

Voter List OTP Scam: देश के कई हिस्सों में इन दिनों electoral roll को रिवाइज करने का काम चल रहा है। इसके लिए बूथ लेवल ऑफिसर्स यानी की (BLO) घर-घर जाकर वोटर्स से SIR फॉर्म्स भी भरवा रहे हैं। इस बीच साइबर  अपराधी भी काफी ज्यादा Active  हो गए हैं। Electoral Roll को रिवाइज  करने के प्रोसेस पर साइबर अपराधी भी इस आधिकारिक प्रक्रिया पर नजर रखे हुए हैं और लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।

फर्जी कॉल्स से रहें सावधान

साइबर Fraud करने वाले अपराधी लोगों के पास वेरिफिकेशन टीम के अधिकारी बनकर फोन करते हैं और वेरिफिकेशन के लिए OTP शेयर करने के लिए कहते हैं। और उसके बाद लोगो को किसी न किसी तरह से नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं। आपको बता दें कि यह पूरी तरह स्कैम है और SIR की प्रक्रिया में OTP की कोई जरूरत नहीं पड़ती है।

वोटर लिस्ट अपडेशन में OTP की नहीं होती जरूरत

कई लोगों को नहीं पता कि वोटर लिस्ट अपडेशन के लिए OTP नहीं चाहिए। बता दें कि चुनाव आयोग की तरफ से चलाई जा रही वोटर लिस्ट अपडेट एक्सरसाइज में OTP की जरूरत नहीं पड़ती है। बल्कि इसमें BLO घर-घर जाकर SIR फॉर्म भर रहे हैं। BLO के पास आपके फोन नंबर और आधार डिटेल लेने का अधिकार है, लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में OTP की कोई जरूरत नहीं पड़ती है। ऐसे में अगर कोई आपसे फोन कर प्रक्रिया को पूरा करने के नाम पर OTP शेयर करने को कहता है तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है।

कैसे स्कैम चलाय जा रहा है ?

दरअसल ताजा खबर में पाया गया है कि स्कैम में साइबर अपराधी फॉर्म वेरिफिकेशन के लिए फोन OTP पूछते हैं, आपको बत दें कि यह OTP वोटर लिस्ट अपडेट एक्सरसाइज का नहीं होता है। बल्कि स्कैमर्स इस OTP के जरिए किसी अवैध ट्रांजेक्शन को अंजाम दे सकते हैं या फिर आपका पर्सनल डेटा साफ कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: मेड इन इंडिया या मेगा फ्रॉड? वारी एनर्जी पर IT की बड़ी छापेमारी, चीन के सोलर सेल को अमेरिका में बेचने का आरोप

याद रखें- वोटर लिस्ट अपडेट में OTP की कोई जरूरत नहीं होती।

अगर कोई आपसे फोन पर OTP, बैंक डिटेल या कोई भी संवेदनशील जानकारी मांगता है, तो यह साफ संकेत है कि वह स्कैमर है। ऐसी किसी भी कॉल पर भरोसा न करें और तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

बंगाल