Vice-Presidential Election : मंगलवार को एनडीए संसद दल की बैठक में पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार राधाकृष्णन को सम्मानित किया। इस दौरान राधाकृष्णन हरे कुर्ते में दिखाई दिए। गले में माला पहले राधाकृष्णन का पीएम मोदी ने शॉल ओढ़ाया। इस दौरान दोनों नेता गर्मजोशी के साथ एक दूसरे से मिले। संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी के साथ ही अमित शाह, राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा भी मौजूद थे।
Participated in the NDA Parliamentary Party Meeting in Delhi this morning. Happy to see the enthusiasm in favour of Thiru CP Radhakrishnan's candidature for the Vice Presidency.@CPRGuv pic.twitter.com/87Gkwr2pLO
— Narendra Modi (@narendramodi) August 19, 2025
एनडीए संसदीय दल से उनका कराया परिचय
एनडीए संसदीय दल की बैठक के बाद, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव (Vice-Presidential Election) के लिए एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का बैठक में परिचय कराया गया। एनडीए के फ्लोर लीडर्स, सांसदों ने सीपी राधाकृष्णन जी का गर्मजोशी से स्वागत किया, उन्हें बधाई दी और प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। एनडीए संसदीय दल की बैठक में उनका परिचय प्रधानमंत्री मोदी ने कराया।
सर्वसम्मति से समर्थन का आग्रह
पीएम मोदी ने कहा कि अगर ऐसा व्यक्ति देश का उपराष्ट्रपति बनता है, तो यह देश के लिए बहुत खुशी की बात होगी… राजनाथ सिंह भी सभी से बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि हम सब मिलकर उपराष्ट्रपति के चुनाव में राधाकृष्णन का सर्वसम्मति से समर्थन करें और यह हमारे लिए बहुत उपयोगी होगा। लोकतंत्र के लिए, हमारे देश के लिए और राज्यसभा को चलाने में भी।
ये भी पढ़े : भारत में लॉन्च हुआ ChatGPT Go सब्सक्रिप्शन: ₹399 में मिलेगा एक्सेस, UPI पेमेंट सपोर्ट भी

