Vaibhav Suryavanshi news: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को जिम्बाब्वे के हरारे स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी चुनीं। भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के गेंदबाज़ों पर डोमिनेट करते हुए 80 गेंदों में ताबड़तोड 175 रनों की पारी खेली। वैभव ने क्रीज पर 126 मिनट बीताते हुए 218 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए पारी में 15 चौके लगाए और 15 छक्के लगाए। इस दौरान वैभव ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में अपना पहला शतक भी लगाया। आइये नज़र डालते हैं उन्होंने इस पारी से कौन-कौन से रिकॉर्ड तोड़ें।
वैभव ने ब्रेविस और एलन का रिकॉर्ड तोड़ा
इंग्लैंड के खिलाफ धुआंधार पारी में वैभव ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 30 छक्के लगाए जो अब तक साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस और न्यूजीलैंड के फिन एलन के नाम सबसे ज्यादा 18-18 छक्के लगाने का रिकॉर्ड था। इसके अलावा वैभव अंडर-19 वनडे क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र बल्लेबाज भी बने।
अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में तेज शतक अब वैभव के नाम
अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारत की तरफ से सबसे तेज 55 गेंदों में शतक लगाने वालों में वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हो गए हैं। इससे पहले इस क्लब में अब तक भारतीय खिलाड़ी मनोज कालरा और उन्मुक्च चंद रहे। साथ ही वह अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल इतिहास का दूसरा तेज शतक वैभव के नाम आया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी विल मलाज्चुक ने जापान के खिलाफ 51 गेंदों में शतक बनाया था।
अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वैभव के पास
अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 439 रन बनाए। इस सूची में अब तक अफगानिस्तान के फैसल शिनोजादा 435 रन बनाकर टूर्नामेंट में आगे चल रहे थे। टूर्नामेंट की 7 पारियों में वैभव के बल्ले से 3 अर्धतक और 1 शतक आया है।
यूथ करियर में वैभव का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 25 पारियों में 1412 रन बनाए है। अपने यूथ करियर में उन्होंने सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ बनाए हैं। उनके बल्ले से 6 पारियों में 88.33 की औसत से 530 रन निकले हैं।
ये भी पढ़ें: U 19 World Cup: सुपर सिक्स के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 58 रनों से हराया, कनिष्क चौहान रहे मैच के हीरो

