1. छापेमारी और पकड़े गए लोग
उत्तर प्रदेश और गुजरात ATS ने एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया।गुजरात ATS की टीम लखीमपुर खीरी पहुँची और सुहैल सलीम खान के घर की तलाशी ली। जांच में सामने आया कि तीनों युवक ऑनलाइन तरीके से ISIS/ISKP से प्रभावित होकर बातचीत कर रहे थे।
तीनों की पहचान इस तरह है सुहैल सलीम खान, 23, छात्र (लखीमपुर खीरी, UP) आज़ाद सुलेमान शेख, 20, दर्जी (शमली, UP) डॉ. अहमद मोहियुद्दीन सैय्यद, 35, MBBS पूरा कर चुके (हैदराबाद)
2. जहरीला पदार्थ बनाने की तैयारी
ATS को तलाशी के दौरान 4 लीटर अरंडी का तेल मिला।
जांच टीम का कहना है कि इससे एक घातक ज़हर बनाया जा सकता है, जिसे गलत तरीके से इस्तेमाल करने की कोशिश की जा रही थी। पूछताछ में यह भी निकलकर आया कि आरोपी मंदिरों में मिलने वाले प्रसाद/भोग में ज़हर मिलाकर लोगों को नुकसान पहुँचाने की योजना बना रहे थे।
3. किन जगहों को निशाना बनाया जा सकता था
टीम की जांच में पता चला कि इन लोगों ने कुछ संवेदनशील जगहों पर जाकर पहले से घूमकर जानकारी जुटाई थी
लखनऊ का एक दफ्तर
दिल्ली की आजादपुर मंडी
अहमदाबाद के कुछ इलाके शक है कि इन लोगों को विदेश में बैठे एक शख्स से ऑनलाइन निर्देश मिल रहे थे।
4. केस दर्ज और आगे की कार्रवाई
ATS ने तीनों के खिलाफ UAPA कानून के तहत केस दर्ज कर लिया है।
उनके पास से कुछ हथियार, दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सामान मिला है।
मोबाइल–लैपटॉप को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनका संपर्क किस-किस से था और पैसे कहाँ से मिले। ATS के मुताबिक, ये संदिग्ध दिल्ली, लखनऊ और अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में आतंकी हमलों की योजना बना रहे थे और इसके लिए इन्होंने कुछ जगहों की रेकी भी की थे, इन्हीं आंतकियों ने लखनऊ स्थित RSS दफ्तर, दिल्ली की आजादपुर मंडी और अहमदाबाद में हमले के लिए रेकी भी की थी। गिरफ्तार किए गए युवकों में एक लखीमपुर, दूसरा शामली का रहने वाला है जबकि तीसरा हैदबाद का है फिलहाल गुजरात ATS और यूपी ATS समेत कई एजेंसियां इन पूरे नेटवर्क की जांच कर रही हैं।

