Iran Foreign Minister Says No Fear Of Us Military: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। ओमान के मस्कट में परमाणु प्रोग्राम पर बातचीत में स्पष्ट सहमति नहीं बनने पर ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने तेहरान में एक सार्वजनिक मंच पर कहा कि तेहरान अपनी परमाणु नीति को बदलने के लिए किसी के दबाव में नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि ईरान को अमेरिका पर बहुत कम भरोसा है। अराघची ने कहा कि खाड़ी में अमेरिका सैना की तैनाती से ईरान को डरा नहीं सकता है।
अमेरिकी अधिकारियों ने विमानवाहक पोत का किया दौरा
रिपोर्ट्स हैं कि अमेरिकी मुख्य वार्ताकार स्टीव विटकॉफ और वरिष्ठ सलाहकार जेरेड कुशनर ने विमानवाहक पोत का दौरा किया, जिससे वाशिंगटन की सैन्य उपस्थिति स्पष्ट हुई। अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने इस ऑपरेशन की पुष्टि की, जबकि विटकॉफ ने कहा कि विमानवाहक पोत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की “शक्ति के माध्यम से शांति” की नीति का समर्थन कर रहा है।
ईरानी राष्ट्रपति ने अमेरिका को दी चेतावनी
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने ओमान में मध्यस्थता के बाद अगले सप्ताह परमाणु वार्ता के एक और दौर की वार्ता से पहले अमेरिका से देश का सम्मान करने का आह्वान किया है। उन्होंने रविवार को एक्स पर लिखा, ‘परमाणु मुद्दे पर हमारा तर्क परमाणु अप्रसार संधि में निर्धारित अधिकारों पर आधारित है। ईरानी राष्ट्र ने हमेशा सम्मान का जवाब सम्मान से दिया है, लेकिन बल की भाषा को सहन नहीं कर सकता।’
ये भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान के बीच न्यूक्लियर पर मीटिंग में नहीं निकला हल, अमेरिकियों को तुरंत ईरान छोडने का अलर्ट हुआ जारी

