Kanpur Central Station gets Bomb Threats: उत्तर प्रदेश के कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। जिसके बाद पूरे स्टेशन की तलाशी ली गई। सबसे बड़ी बात 36 घंटे के अंदर दो बार इस स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, कमिश्नरी पुलिस के कंट्रोल रूम पर फोन के जरिए मिली इस सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने पूरे स्टेशन परिसर की सघन तलाशी ली और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।
ये भी पढ़ें: लखनऊ, मेरठ समेत यूपी के 18 जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस प्रशासन ने चलाया सर्च अभियान
पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया
यात्रियों और आसपास के लोगों को किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तुओं को न छूने की सलाह दी गई। उनसे कहा गया की किसी पर भी शक हो तो उसकी तुरंत सूचना दी जाए। पुलिस ने कॉल करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में उसने 24 फरवरी को मोबाइल चोरी होने की बात कही है। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलने बाद एलआईयू और खुफिया ने भी जायजा लिया है। प्लेटफार्म, फुट ओवरब्रिज, वेटिंग एरिया, यात्री विश्राम कक्ष, टिकट काउंटर की जांच की गई।
ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां हुईं अलर्ट

