UP bureaucracy resignation: उत्तर प्रदेश में शंकराचार्य से जुड़े विवाद के बीच इस्तीफों का सिलसिला बढ़ता जा रा है। बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे के बाद अब अयोध्या से जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में इस्तीफा दिया है। इससे प्रदेश में सियासी हलचल मच गई है।
अयोध्या GST डिप्टी कमिश्नर ने इस्तीफे में क्या कहा
प्रशांत कुमार सिंह ने राज्यपाल को दो पन्नों का इस्तीफा भेजा है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के समर्थन में इस्तीफा दे रहे हैं।उन्होंने कहा, ‘जिस प्रदेश का नमक खाता हूं और जहां से मुझे वेतन मिलता है, मैं उसका पक्षधर हूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकतांत्रिक तरीके से चुने हुए मुख्यमंत्री हैं और उनका अपमान मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य द्वारा मुख्यमंत्री योगी पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी से वह आहत थे और पिछले तीन दिनों से मानसिक तनाव में थे। प्रशांत ने यूजीसी के नए नियम पर बढ़े विवाद को राजनीति से प्रेरित बताया है।
बरेली में एक दिन पहले सिटी मजिस्ट्रेट का हुआ इस्तीफा
इससे पहले 26 जनवरी को बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले आलंकार अग्निहोत्री ने उत्तर प्रदेश में ‘ब्राह्मण विरोधी अभियान’ चलने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि राज्य में ब्राह्मण समाज को निशाना बनाकर प्रताड़ित किया जा रहा है।
अविमुक्तेश्वरानंद के विरोध से दुखी थे अलंकार
अलंकार अग्निहोत्री ने यह भी आरोप लगाया कि प्रयागराज में माघ मेले के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य के स्नान के दौरान उनके शिष्यों और बुजुर्ग भिक्षुओं के साथ मारपीट की गई।
ये भी पढ़ें: UP News: कौन हैं सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, जिन्होंने ने अपने पद से दिया इस्तीफा; जानिए वजह

