होम = Cover Story Featured = पटना NEET छात्रा केस में FSL रिपोर्ट के बाद 2 पुलिस कर्मियों को किया गया निलंबित

पटना NEET छात्रा केस में FSL रिपोर्ट के बाद 2 पुलिस कर्मियों को किया गया निलंबित

Patna NEET student case: बिहार की राजधानी पटना में NEET छात्रा मौत मामले में एफएसएल की रिपोर्ट में कहा गया है कि लड़की के कपड़ों में मानव शुक्राणु के अवशेष मिले हैं। इस संबंध में पुलिस ने प्रेस रिलीज़ जारी किया है। प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, “एफएसएल की ओर से किए गए परीक्षण में कथित तौर पर घटना के समय पहने एक अंत: वस्त्र में मानव शुक्राणु के अवशेष प्राप्त हुए हैं। एफएसएल द्वारा उनकी डीएनए प्रोफ़ाइलिंग की जा रही है।” वहीं, मामले में गिरफ़्तार किए गए अभियुक्त के साथ-साथ एसआईटी की ओर से चिह्नित अन्य संदिग्ध व्यक्तियों के डीएनए से मिलान किया जाएगा।

पुलिस की कार्यशैली पर उठे थे सवाल

इस मामले में पटना पुलिस की कार्यशैली की बहुत आलोचना हुई थी, जिसके बाद इस मामले में पहली बार निलंबन की कार्रवाई भी हुई है। चित्रगुप्त नगर थाना प्रभारी रौशनी कुमारी और कदमकुआं के सब इंस्पेक्टर हेमंत झा को निलंबित कर दिया गया।

पटना के शंभू हॉस्टल में मृत मिली थी छात्रा 

6 जनवरी को पटना के चित्रगुप्तनगर स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में लड़की बेहोश मिली थी, जिसे इलाज के लिए तीन अलग-अलग अस्पताल ले जाया गया था। इस मामले की पहली एफ़आईआर मृतका के पिता ने 9 जनवरी को दर्ज़ कराई थी, जब प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल के एक डॉक्टर ने मृतका के परिवार को बताया था कि उसके साथ ‘शारीरिक हिंसा’ हुई है।

ये भी पढ़ें: अमेरिका की बात माननी पड़ी; वरना मंत्रियों को गोली मार देते: लीक वीडियो में वेनेजुएला की वर्किंग प्रेसिडेंट

बंगाल