होम = Others = वरना बहुत देर हो जाएगी…ट्रंप ने बताया G-7 समिट छोड़ने का कारण, इमैनुएल मैक्रों को भी बुरा-भला सुनाया

वरना बहुत देर हो जाएगी…ट्रंप ने बताया G-7 समिट छोड़ने का कारण, इमैनुएल मैक्रों को भी बुरा-भला सुनाया

by | Jun 17, 2025 | Others, देश

Iran Israel Conflict : कनाडा में जारी जी-7 सम्मेलन को बीच में छोड़कर वापस अपने देश लौटे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  को लेकर दावा किया जा रहा था कि ट्रंप इजरायल-ईरान के बीच हो रहे तनाव को लेकर वापस वाशिंगटन लौट गए हैं. ट्रंप को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर चुप्पी तोड़ते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति कहा कि यह अफवाह मात्र है. उन्होंने इसके लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को भी बुरा-भला कह दिया है.

ट्रंप ने क्या कहा

वॉशिंगटन लौट ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा कि पब्लिसिटी की चाहत रखने वाले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि मैं जी-7 शिखर सम्मेलन छोड़कर वापस कनाडा से वाशिंगटन डी.सी. जा रहा हूं ताकि इजरायल और ईरान के बीच युद्ध विराम पर काम कर सकूं. ये गलत है.

जी-7 को लेकर क्या चाहते हैं ट्रंप ?

ज्ञात हो कि ट्रंप ने जी-7 सम्मेलन के दौरान ग्रुप की अहमियत को लेकर भी कई सवाल खड़े किए. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि 2014 में  जी-7 से रूस को को निकालना गलत था. क्योंकि इसके बाद से से ही दुनिया अस्थिर हुई. उन्होंने चीन को जी-7 में शामिल करने का सुझाव रखा.

https://newsindia24x7.com/trump-threatens-iran-also-backs-out-from-g-7-summit/

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान और इजरायल संघर्ष को लेकर भी पोस्ट किया था. जिसमें उन्होंने कहा कि ईरान को अपनी परमाणु योजनाओं पर लगाम लगानी होगी नहीं तो बहुत देर हो जाएगी.

बंगाल