Marco rubio statement: अमेरिका और ईरान में जारी तनाव के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का एक नया बयान सामने आया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में संकेत दिए हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ नए समझौते के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान को किसी भी हाल में परमाणु हथियार रखने की इजाजत नहीं देगा। इस दौरान उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच हुए ट्रेड डील पर भी बात की है।
क्या कहा रबियो ने
विदेश मंत्री रुबियो ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप किसी से भी मिलने को तैयार रहते हैं। अगर अयातुल्ला कल कहें कि वे मिलना चाहते हैं, तो ट्रंप उनसे जरूर मिलेंगे। यह इसलिए नहीं कि वे अयातुल्ला से सहमत हैं, बल्कि इसलिए क्योंकि उनका मानना है कि दुनिया की समस्याओं को सुलझाने का यही एकमात्र तरीका है।’
भारत और अमेरिका के बीच हुए ट्रेड डील पर भी बात की
भारत-यूएस ट्रेड डील पर विदेश मंत्री रूबियो ने कहा कि भारत ने वाशिंगटन को आश्वासन दिया है कि वह रूस से अतिरिक्त तेल नहीं खरीदेगा, जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका ने मॉस्को के ऊर्जा क्षेत्र पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भारत के साथ हमारी बातचीत में, रूस से अतिरिक्त तेल खरीदना बंद करने की प्रतिबद्धता जताई है।
नाटो देशों पर रूबियाे का आया बयान
अमेरिका के विदेश मंत्री रुबियो मार्को ने कहा कि हम चाहते हैं कि यूरोप समृद्ध हो क्योंकि हम कई तरह से एक दूसरे से जुड़े हुए हैं और हमारा गठबंधन काफी महत्वपूर्ण है। बावजूद इसके यह ऐसे सहयोगियों का गठबंधन होना चाहिए, जो सक्षम हों और अपने अस्तित्व और अपने लिए महत्पूर्ण बातों के लिए लड़ने को तैयार हों।
ये भी पढ़ें: खाड़ी में अमेरिकी सेना की तैनाती ईरान को डरा नहीं सकती: परमाणु बातचीत के मुद्दे पर विदेश मंत्री अराघची

