होम = Breaking = अमेरिकी कोर्ट के फैसले पर ट्रंप का आया रिएक्शन; अब सभी देशों पर लगेगा 10% टैरिफ, कहा- भारत संग ट्रेड डील में नहीं होगा बदलाव

अमेरिकी कोर्ट के फैसले पर ट्रंप का आया रिएक्शन; अब सभी देशों पर लगेगा 10% टैरिफ, कहा- भारत संग ट्रेड डील में नहीं होगा बदलाव

Trump imposing global tariff: अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट द्वारा रेसिप्रोकल टैरिफ को खारिज किए जाने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने सेक्शन-122 के तहत सभी देशों पर अतिरिक्त 10% ग्‍लोबल टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया। ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि प्रशासन अब ‘पावरफुल अल्टरनेटिव्स’ के जरिए ट्रेड पॉलिसी को आगे बढ़ाएगा। वहीं, भारत के साथ हाल ही में तय हुए ट्रेड फ्रेमवर्क के सवाल पर ट्रंप ने कहा कि इसमें कोई बदलाव नहीं होगा।

भारत पर 18 नहीं, 10 प्रतिशत लगेगा टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले के बाद भारत समेत सभी देशों को अब सिर्फ 10% ही टैरिफ देना होगा। एएनआई की रिपोर्ट में इसे लेकर वाइट हाउस के अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि हां, जब तक कोई अन्य प्राधिकरण लागू नहीं किया जाता, तब तक 10% टैरिफ ही लागू रहेगा। इसका मतलब 18% नहीं, अब भारतीय सामानों के आयात पर अमेरिका में 10 फीसदी टैरिफ रह सकता है।

ये भी पढ़ें: पैसा ही सब कुछ है…ट्रंप का दावा- 200 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी के बाद रुका भारत और पाक के बीच संघर्ष

ट्रंप ने की अमेरिकी कोर्ट की आलोचना

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अदालत का फैसला ‘बेहद निराशाजनक’ है और कुछ जजों में देशहित में फैसला लेने का साहस नहीं दिखा. उन्होंने जस्टिस थॉमस, एलिटो और कावानॉ के असहमति वाले मत की खुलकर तारीफ की और आरोप लगाया कि कुछ जज राजनीतिक दबाव और विदेशी हितों से प्रभावित हुए।

ट्रंप ने 175 अरब डॉलर के टैरिफ राजस्व पर दिया जवाब

अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद टैरिफ राजस्व 175 अरब डॉलर पर पूछे गए सवाल का राष्ट्रपति ट्रंप ने जवाब दिया है। ट्रंप ने कहा कि फैसले में इस पर स्पष्टता नहीं है और यह मामला अगले कुछ वर्षों तक अदालतों में चल सकता है।

अनुचित व्यापार करने वाले देशों को ट्रंप ने चेताया

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के साथ अनुचित व्यापार करने वाले देशों को लेकर आगाह किया है। उन्होंने कहा ऐसे देशों को ज्यादा टैरिफ या प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि कई देश अब नए व्यापार समझौतों के लिए अमेरिका से संपर्क कर रहे हैं और अमेरिका पहले से ज्यादा मजबूत स्थिति में है।

ये भी पढ़ें: India-US Interim Trade Deal: मार्च में ऐतिहासिक डील, जानें कितना लगेगा टैरिफ और क्या होंगे नए बदलाव

बंगाल