होम = Others = ‘युद्ध नहीं जिनके जीवन में, वे भी बड़े अभागे होंगे’ – Operation Sindoor के वीरों को घर-घर पहुंचा इंडियन आर्मी का संदेश

‘युद्ध नहीं जिनके जीवन में, वे भी बड़े अभागे होंगे’ – Operation Sindoor के वीरों को घर-घर पहुंचा इंडियन आर्मी का संदेश

by | Jul 26, 2025 | Others

Operation Sindoor : कारगिल विजय दिवस के मौके पर भारतीय सेना (Indian Army) ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) में अदम्य साहस दिखाने वाले वीर सपूतों को सम्मानित करने का अनूठा तरीका अपनाया है। सेना ने वीर जवानों के घरों में पत्र भेजकर उनकी वीरता को सलाम किया है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया था। इस ऑपरेशन में हर भारतीय सैनिक ने अपनी वीरता और बलिदान की भावना का परिचय दिया, जिसके बाद भारत ने इस युद्ध में विजय हासिल की।

उत्तराखंड के वीर को मिला विशेष सम्मान

कुमाऊं रेजिमेंट के अग्निवीर को उनकी असाधारण वीरता के लिए कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जगमोहन सिंह रावत की ओर से विशेष सम्मान पत्र प्राप्त हुआ है। पिथौरागढ़ जिले के निवासी नियंत्रण रेखा पर तैनाती के दौरान जो साहस और पराक्रम दिखाया, वह भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित हो गया है।

‘Live Dangerously Team’ का संदेश

कर्नल रावत ने अपने पत्र में लिखा है “ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अग्निवीर चंदन सिंह की अद्वितीय वीरता, अदम्य साहस और मातृभूमि के लिए समर्पण को देखते हुए गहरी श्रद्धा और सम्मान प्रकट करता हूं।” उन्होंने आगे कहा कि उसने अपने कर्तव्य के प्रति पूर्ण निष्ठा रखते हुए जिस पराक्रम और बहादुरी के साथ मातृभूमि की रक्षा के लिए दुश्मनों पर गोलीबारी की और उन्हें हताहत किया, वह सदैव पल्टन और भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा।

परिवार और राष्ट्र का गौरव

कर्नल रावत ने इस बात पर भी जोर दिया कि ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता केवल वीर जवानों की बहादुरी का ही नहीं, बल्कि उनके गौरवशाली परिवारों के बलिदान और समर्थन का भी परिणाम है। आपकी निस्वार्थ ममता, संयम और देशप्रेम ही वह शक्ति है, जो हमारे वीर जवानों को राष्ट्र सेवा का साहस देती है,” पत्र में लिखा गया है।

आतंकवाद को मिला स्पष्ट संदेश

इंडियन आर्मी ने इस ऑपरेशन के जरिए साफ संदेश दिया है कि अगर कोई आतंकवादी भारत में आकर किसी आतंकवादी गतिविधि में शामिल होता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। पाकिस्तान को इस कार्रवाई से कड़ा सबक मिला है। पत्र के आखिर में कर्नल जगमोहन सिंह रावत ने लिखा है कि “युद्ध नहीं जिनके जीवन में, वे भी बड़े अभागे होंगे, या तो प्रण को तोड़ा होगा, या फिर रण से भागे होंगे।

आर्मी चीफ ने दिया करारा जवाब

आपको बता दें कि कारगिल विजय दिवस के मौके पर चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भारतीय सेना की तैयारियों, बदलावों और पाकिस्तान को दिए गए जवाब पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 7 से 9 मई के दौरान पाकिस्तान की ओर से की गई गतिविधियों का भारतीय सेना ने सटीक और नपा-तुला जवाब दिया। हमारी Army Air Defence एक ऐसी अजेय दीवार बनकर खड़ी रही, जिसे कोई भी ड्रोन या मिसाइल भेद नहीं सका।

 

ये भी पढ़े : Kargil Vijay Diwas 2025: शौर्य, बलिदान और देशभक्ति की अमर गाथा