Dog Attack in Up : जहां एक तरफ कुत्तों को हमलों पर अंकुश लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी कर दिया है जिसके बाद से डॉग लवर्स और कुत्तों के खौफ से डर कर जीने वाले लोगों के बीच दीवार खड़ी हो गई है। इसी बीच हमलों के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। आज भी जारी आदेश को लेकर कोर्ट में बहश हुई इसी बीच अब बरेली से कुत्तों के हमले से एक 6 साल की बच्ची घायल हुई है। पीड़ित बच्ची का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह बुरी तरह से रो रही है। वहीं वहां के लोगों का आरोप हैंकि बरेली में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। क्षेत्रवासी लंबे समय से इन कुत्तों को पकड़ने और समस्या का समाधान करने की मांग कर रहे हैं।
कैसे और कहां की है घटना
मिली जानकारी के अनुसार, बारादरी क्षेत्र के चक मेहमूद, नवाब साहब की कोठी के पास एक खौफनाक घटना हुई, जिसमें मोहम्मद साजिद की 6 वर्षीय बेटी आयत नूरी पर घर के पास खेलते समय आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। अचानक गिरने के बाद कुत्ता बच्ची पर टूट पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को उसके परिजनों ने तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाकर उपचार करवाया। घटना के बाद इलाके में लोगों में आक्रोश है और वे प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने लगाए गंभीर आरोप
स्थानीय निवासी बताते हैं कि आवारा कुत्तों की समस्या पिछले कई महीनों से बढ़ती जा रही है और बच्चों सहित आम लोगों के लिए खतरा बन चुकी है। प्रशासन की अनदेखी के कारण लोग खुद अपने स्तर पर बचाव के उपाय करने को मजबूर हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे को देखते हुए सावधानी और नियंत्रित उपायों की जरूरत है। इस तरह की घटनाएं बच्चों और बुजुर्गों के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं, इसलिए प्रशासन को तुरंत कदम उठाकर समस्या का स्थायी समाधान करना होगा।
ये भी पढ़े- दिल्ली में बारिश का कहर : बाइक और कार पर गिरा पेड़, दर्दनाक हादसे में एक की मौैत, देखिए वीडियो

