होम = Others = Tamil Nadu stampede : एक्टर विजय की रैली में भगदड़, त्रासदी में 36 लोगों की मौत, देखें तस्वीरें

Tamil Nadu stampede : एक्टर विजय की रैली में भगदड़, त्रासदी में 36 लोगों की मौत, देखें तस्वीरें

by | Sep 28, 2025 | Others

Tamil Nadu stampede : तमिलनाडु के करूर में तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख और अभिनेता विजय की रैली में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि रैली में 39 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 95 लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती है।

तमिलनाडु के डीजीपी जी. वेंकटरमन ने बताया कि करूर में एक्टर विजय के कार्यक्रम स्थल पर देरी से पहुंचने के कारण भीड़ बढ़ती चली गई। तमिलनाडु के डीजीपी जी. वेंकटरमन ने बताया कि करूर में एक्टर विजय के कार्यक्रम स्थल पर देरी से पहुंचने के कारण भीड़ बढ़ती चली गई।

उन्होंने रविवार सुबह-सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भगदड़ में मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।  मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

करूर जिले में आयोजित कार्यक्रम में विजय ने जनता को संबोधित किया, जहां उन्हें सुनने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़े।

विजय की रैली में इतनी भीड़ उमड़ी कि अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धीरे-धीरे हालात बेकाबू हो गए और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में बच्चों समेत कम से कम 36 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।

विजय के सार्वजनिक कार्यक्रम में मची भगदड़ के बाद घायलों को एम्बुलेंस से सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुँचाया गया।

तमिलनाडु के करूर जिले में टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय की रैली में मची भगदड़ के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

बंगाल