होम = News Top = T20 World Cup: 2nd Super Over में पहुंचा साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान का मैच, रोमांचक मुकाबले में अफ्रीका 4 रनों से जीता

T20 World Cup: 2nd Super Over में पहुंचा साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान का मैच, रोमांचक मुकाबले में अफ्रीका 4 रनों से जीता

SA triumph over Afghanistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बुधवार को अहमदाबाद में खेले जा रहे साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच मैच दूसरे सुपर ओवर में पहुंच गया। इस रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 24 रनों का लक्ष्य दिया। बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 19 रन ही बना सकी। इस तरह अफ्रीका ने मैच को 4 रनों से जीत लिया। अफगानिस्तान की तरफ से रहमनुल्लाह गुरबाज ने 4 गेंदों में 18 रन बनाए और एक रन वाइड का आया। इससे पहले अफ्रीका की तरफ से डेविड मिलर ने 4 गेंदों पर 16 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 2 गेंदों में 7 रन बनाए।

दोनों टीमों ने बनाए 187-187 रन

इससे पहले अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। अफ्रीका के लिए रायन रिकेल्टन (61) और क्विंटन डी कॉक (59) ने अर्धशतक लगाए। इस तरह अफ्रीका ने 187 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 19.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 187 रन बना लिए। मैच टाइ हो गया और सुपर ओवर में चल गया। इस दौरान पहले सुपर ओवर में दोनों टीमों ने एक समान 17-17 रन बनाए। मैच को टाई करार दिया गया और जीत-हार के फैसले के दूसरा सुपर ओवर खेला गया।

टीमों के प्लेइंग इलेवन

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दारविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नाईब, राशिद खान (कप्तान), फजलहक फारूकी, नूर अहमद और मुजीब उर रहमान।

साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी।

ये भी पढ़ें:T20 World Cup: हमारा मकसद बांग्लादेश को इंसाफ और सम्मान दिलाना था: भारत का बायकॉट पर PCB चीफ

बंगाल