T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ अपने ग्रुप स्टेज मैच का बहिष्कार करने वाले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आईसीसी के साथ मीटिंग की है। रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी और पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी की मीटिंग में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष भी शामिल हुए। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट खत्म करने के लिए आईसीसी के सामने 3 मांगें रखी हैं।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: ICC के साथ होने वाली मीटिंग पर PCB का आया रिएक्शन, कहा- भारतीय मीडिया झूठी खबरें फैला रहा है
पहली डिमांड: पाकिस्तान क्रिकेट की वर्ल्ड बॉडी में अपना रेवेन्यू हिस्सा ज्यादा चाहता है।
दूसरी डिमांड: 14 साल से बंद भारत-पाक द्विपक्षीय सीरीज को पुन: शुरू किया जाए
तीसरी डिमांड: नो हेंडशेक को खत्म कर इस वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों का एक-दूसरे का सम्मान करते हुए हाथ मिलाना शुरू किया जाए
इस डिमांड पर भारत की पाक को ना होगी!
माना जा रहा है कि पाकिस्तान की दूसरी डिमांड पर भारत इनकार कर सकता है। बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच आखिरी बार 2012 में द्विपक्षीय सीरीज खेली गई थी। राजनैतिक तनावों के चलते दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी के टूर्नामेंट में ही एक-दूसरे के आमने सामने होती है। पिछले साल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमलों के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने मैदान पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ नो हेंडशेक शुरू किया और इसे आतंकी हमले के खिलाफ माना गया। इस पर तब कप्तान सूर्य कुमार यादव का बयान भी सामने आया था। उन्होंने कहा था कि कुछ बातें खेल भावना से भी ऊपर होती है। तब वह पहलगाम पीड़ितों के समर्थन में आए थे। ऐसे में माना जा सकता है कि पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज मुश्किल मानी जा रही है।
2012-13 में खेली गई टी20 और वनडे सीरीज में ये थे परिणाम
भारत-पाकिस्तान के बीच 2 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज भारत में खेली गई थी। 2 मैचों की ट20 सीरीज 1-1 से बराबर हुई जबकि वनडे सीरीज में पाकिस्तान ने भारत को 2-1 से हराया था। उस वक्त दोनों फॉर्मैट में महेंद्र सिंह धोनी ने भारत टीम की कप्तानी की थी। वहीं, पाकिस्तान की तरफ से टी20 में मोहम्मद हफीज व वनडे में मिस्बाह उल हक ने कप्तानी की थी।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: अब पाकिस्तान का बदलेगा पैतरा, क्या झेल पाएगा करोड़ों का नुकसान और भविष्य की अनिश्चितता?

