होम = Breaking = T20 World Cup: बाबर की फॉर्म से लेकर ‘नो हैंडशेक’ पर आया पाकिस्तानी कप्तान का बयान, कहा- इसका जवाब सर्वश्रेष्ठ खेल से देंगे

T20 World Cup: बाबर की फॉर्म से लेकर ‘नो हैंडशेक’ पर आया पाकिस्तानी कप्तान का बयान, कहा- इसका जवाब सर्वश्रेष्ठ खेल से देंगे

by | Feb 14, 2026 | Breaking, News Latest, Others

Pakistan Press Conference: टी20 वर्ल्ड कप में 27वां मैच ग्रुप-ए में रविवार को श्रीलंका के प्रेमदासा स्टेडियम पर शाम 7 बजे से भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। मैच से एक दिन पहले शनिवार की शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान आगा का ‘नो हैंडशेक’ पर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा यह मैच क्रिकेट की भावना से खेला जाना चाहिए और उनकी टीम हैंडशेक के लिए तैयार है, लेकिन फैसला भारत को करना है। साथ ही कहा कि हमारी मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।

पाकिस्तानी कप्तान ने बाबर की फॉर्म ऐसा दिया जवाब

सलमान आगा ने बल्लेबाज़ और पूर्व कप्तान बाबर आजम की फॉर्म को लेकर चिंता से इनकार किया। उन्होंने कहा, बाबर हमारे लिए चिंता का विषय नहीं हैं। वे रन बना रहे हैं। उम्मीद है कल भी टीम की मदद करेंगे। हम बल्लेबाजी क्रम में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहते।

कप्तान ने उस्मान के एक्शन का किया बचाव

इस वर्ल्ड कप में सबसे चर्चित स्पिनर उस्मान तारिक को लेकर भी पाकिस्तानी कप्तान सलमान की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि तारिक को ICC दो बार क्लियर कर चुकी है। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता उनके एक्शन पर बात क्यों हो रही है। वे इन बातों पर ध्यान नहीं देते।

कोलंबों के प्रेमदासा स्टेडियम पर भारत का परफोर्मेंस

 भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां कुल 15 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें से 11 में जीत हासिल की है। इसमें पाकिस्तान के खिलाफ भी एक मैच शामिल है, 2012 में हुए उस मैच में भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: भारत का बायकॉट के बीच पाकिस्तान की टीम पहुंची श्रीलंका, आयरलैंड के खिलाफ कल खेलेगी वॉर्म-अप मैच

बंगाल