T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच का बायकॉट करने की वजह का पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चीफ मोहसिन नकवी ने खुलासा किया है। मोहसिन नकवी ने कहा कि टूर्नामेंट से बांग्लादेश को बाहर करना आईसीसी का कदम गलत था। उन्होंने कहा कि अब मीटिंग में हमारी मांगें मान ली गई है तो भारत के खिलाफ मैच खेलने का फैसला किया है।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: भारत के साथ मैच से पहले PCB ने रखीं 3 डिमांड, जानिए किस डिमांड पर भारत नहीं होगा राज़ी
पीसीबी चीफ ने क्या कहा?
पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने कहा कि पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किए जाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद बांग्लादेश को इंसाफ और सम्मान दिलाना था। उन्होंने आगे कहा कि आईसीसी के साथ मीटिंग में हमारी कोई शर्त थी ही नहीं, हम सिर्फ यह चाहते थे कि बांग्लादेश के साथ हुए ‘अन्याय’ को सुधारा जाए। अब मीटिंग में बांग्लादेश जो चाहता उसे मान लिया गया है और पाकिस्तान का इसमें को पर्सनल ऑब्जेक्ट नहीं था।
ऐसे बढ़ा था विवाद
दरअसल, भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव के चलते बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए भारत की जगह श्रीलंका में मैच शिफ्ट किए जाने की मांग की थी। लेकिन आईसीसी ने इस पर वोटिंग के जरिए फैसला लिया जो बांग्लादेश के खिलाफ था। टूर्नामेंट में उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया। लेकिन पाकिस्तान ने बांग्लादेश का समर्थन किया। पाकिस्तान ने इस पर कदम बढ़ाते हुए भारत संग मैच का बायकॉट किया। हालांकि आईसीसी की हालिया मीटिंग के बाद पाकिस्तान ने भारत संग मैच के बहिष्कार के फैसले पर यूटर्न लेते हुए खेलने के लिए राज़ी हो गया।
ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ अपना मैच खेलेगा पाकिस्तान, हुआ आधिकारिक ऐलान

