होम = News Latest = T20 World Cup: आयरलैंड ने ओमान पर की 96 रनों से जीत दर्ज, कप्तान टकर ने खेली 94 रनों की पारी

T20 World Cup: आयरलैंड ने ओमान पर की 96 रनों से जीत दर्ज, कप्तान टकर ने खेली 94 रनों की पारी

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में शनिवार को कोलंबो के स्टेडियम में आयरलैंड और ओमान के बीच मैच खेला गया। इस मैच में आयरलैंड की टीम ने ओमान पर 96 रनों से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने कप्तान लोर्कन टकर की 94 रन की तूफानी पारी के दम पर 5 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए। जो कि इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की टीम महज 139 रन पर ही ढेर हो गई। प्लेयर ऑफ द मैच कप्तान टकर को दिया गया।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

आयरलैंड: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लॉरकन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), कर्टिस कैंफर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज।

ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, आशीष ओडे़द्रा, मोहम्मद नदीम, जितेन रमणंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफ़यान महमूद, नदीम खान, शाह फैसल, शकील अहमद।

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: क्या अभिषेक शर्मा मैदान पर उतरेंगे? वरुण चक्रवर्ती ने दिया अपडेट

बंगाल