होम = Others = सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे पर गिरी गाज,कोर्ट से मिली 7 साल की सजा

सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे पर गिरी गाज,कोर्ट से मिली 7 साल की सजा

by | Dec 5, 2025 | Others

Abdullah Azam Sentenced to 7 years : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट ने दो पासपोर्ट रखने के मामले में 7 साल कैद और 50,000 रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस और साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला दिया।

यह सजा आजम खान परिवार के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि उनका परिवार पहले से ही मनी लॉन्ड्रिंग, पद के दुरुपयोग और जमीन हड़पने जैसे मामलों में पहले ही दोषी साबित हो चुका है।

जानें क्या हैं मामला

अब्दुल्ला आजम के खिलाफ केस 2019 में दर्ज हुआ था। स्थानीय भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने शिकायत दी कि अब्दुल्ला ने दो अलग-अलग जन्मतिथियों के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाए थे। आरोपों में झूठी जानकारी और फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाना, और इसे बैंकिंग, पहचान और यात्रा जैसी संवेदनशील गतिविधियों में गलत तरीके से इस्तेमाल करना शामिल है। कोर्ट ने अब्दुल्ला आजम को दोषी करार दिया और यह सजा सुनाई।

Tags :

बंगाल