होम = Cover Story Global = बाबर-शादाब को टी20 वर्ल्ड खिलाने का विरोध करने वाले सेलेक्टर ने दिया इस्तीफा, 4 पारियों में बाबर ने बनाए थे 91 रन

बाबर-शादाब को टी20 वर्ल्ड खिलाने का विरोध करने वाले सेलेक्टर ने दिया इस्तीफा, 4 पारियों में बाबर ने बनाए थे 91 रन

Dar stepped down from pak selection committee: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन पर पीसीबी ने नाराजगी जताते हुए जुर्माना लगाया था। अब टीम के सेलेक्शन कमिटी में शामिल अलीम डार ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। रिपोर्ट है कि अलीम डार के इस्तीफे का कारण कोच माइक हेसन के अधिकार को लेकर निराशा और समिति के साथी सदस्य अकीब जावेद की कथित चुप्पी रखना शामिल है। मालूम हो कि न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हुए मैच और दूसरे चरण में इंग्लैंड से मिली हार के चलते पाकिस्तान सेमीफाइनल में नहीं पहुंची थी।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: ईशान किशन की पारी की क्रिकेट जगत में हो रही चर्चा, जानिए पाकिस्तानी कोच से लेकर क्रिकेट दिग्गजों के बयान

अलीम डार ने लगाए ये आरोप

पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर और पाकिस्तान सेलेक्शन कमिटी में शामिल अलीम डार ने महत्वपूर्ण चयन संबंधी चर्चाओं में बार-बार दरकिनार किए जाने के बाद पाकिस्तान पुरुष टीम की चयन समिति से इस्तीफा दे दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, डार ने बाबर आजम, शादाब खान और उस्मान खान को टी20 विश्व कप टीम में शामिल किए जाने का कड़ा विरोध किया था।

किसका विरोध और किसका समर्थन किया था?

टी20 वर्ल्ड कप में बाबर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने 4 पारियों में सिर्फ़ 91 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट रन-ए-बॉल से थोड़ा ज्‍यादा था और उन्हें श्रीलंका के ख़िलाफ मैच में प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था। दूसरी ओर, शादाब ने 183 रन बनाए और सिर्फ पांच विकेट लिए। इसके बजाय डार ने अहम नंबर-6 रोल के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का समर्थन किया था, यह तर्क देते हुए कि अगर खराब प्रदर्शन करने वालों को मौके दिए जा रहे हैं तो रिजवान भी मिडिल ऑर्डर में एक तय रोल के हकदार हैं।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: अभिषेक शर्मा की बल्लेबाज़ी फॉर्म पर आया इंग्लैंड के सैम करन का रिएक्शन, कहा- सेमीफाइनल के लिए हमारी तैयारी बेहतर

Tags :

बंगाल