US-Israel War against Iran: ईरान ने 2 ड्रोन से सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमला किया है। हमले से दूतावास में आग फैल गई। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी दूतावास ने एक सुरक्षा अलर्ट जारी कर अमेरिकी नागरिकों को “तुरंत जगह पर आश्रय (शेल्टर)” लेने की सलाह दी है। बता दें कि इससे पहले सऊदी के एयर डिफेंस सिस्टम ने रियाद के डिप्लोमेटिक क्वार्टर को निशाना बनाने वाले 4 ड्रोनों को रोका था।
ट्रंप की आई प्रतिक्रिया
अमेरिकी दूतावास पर हमले को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया से कहा, “आपको जल्द ही पता चल जाएगा कि अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमले और मारे गए अमेरिकी सैनिकों के लिए ईरान से बदला कैसे लिया जाएगा।” उन्होंने कहा कि ईरान पर अमेरिका का हमला एक महीने से अधिक समय तक चल सकता है। ट्रंप ने कहा, “शुरुआत से हमने चार से पांच सप्ताह का अनुमान (जंग चलने का) लगाया था, लेकिन हमारे पास इससे कहीं अधिक समय तक जाने की क्षमता है।”
अमेरिका अब तक ईरान में 1250 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए
अमेरिकी सेना ने कहा कि शनिवार को ऑपरेशन शुरू होने के बाद से उसने अबतक ईरान में 1,250 से अधिक ठिकानों पर हमला किया है। खास बात है कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोमवार को मीडिया से कहा कि यह जानने के बाद कि इजराइल ही पहले ईरान पर हमला करने जा रहा है।
ये भी पढ़ें: फ्रेंडली फाइट में गिरे 3 USA फाइटर जेट, अमेरिका ने कबूली बात

