होम = Cover Story Featured = वैभव सूर्यवंशी के मामा ने पास की UPSC की परीक्षा, पहली बार में हासिल की 102वीं रैंक

वैभव सूर्यवंशी के मामा ने पास की UPSC की परीक्षा, पहली बार में हासिल की 102वीं रैंक

Vaibhav Suryavanshi’S Mama UPSC News: बिहार के समस्तीपुर जिले स्थित मोहिउद्दीननगर प्रखंड के राजाजान गांव के रहने वाले अभिषेक चौहान ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 102वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन कर दिया है। अभिषेक ने यह सफलता अपने पहले ही प्रयास में हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और पूरे इलाके में खुशी की लहर है। दिलचस्प बात यह भी है कि अभिषेक उभरते भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के मामा हैं, ऐसे में भांजे के बाद अब मामा की कामयाबी ने समस्तीपुर को जश्न मनाने का एक और मौका दे दिया है।

वैभव के पिता ने किया सोशल मीडिया पोस्ट

अभिषेक चौहान की इस सफलता से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनके बहनोई और उभरते क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी भी अपने साले की इस उपलब्धि पर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी। अभिषेक चौहान का जन्म 18 नवंबर 1999 को पूसा के एक अस्पताल में हुआ था। बचपन से ही वह पढ़ाई में बेहद मेधावी रहे हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई हाजीपुर के अक्षरा स्कूल से हुई, जहां से उन्होंने छठी कक्षा में ही सैनिक स्कूल और आरके मिशन की प्रवेश परीक्षा पास कर ली थी। आगे चलकर उन्होंने एम.टेक की पढ़ाई में गोल्ड मेडल हासिल किया और 2022 के बाद से उन्होंने लोक सेवा आयोग की तैयारी शुरू कर दी थी।

ये भी पढ़ें: 13 घंटे की पढ़ाई, कोई कोचिंग नहीं…अनुज अग्निहोत्री का एमबीबीएस डिग्री से यूपीएससी टॉपर बनने तक का सफर

बंगाल