Salim Khan’s Condition Improves: स्क्रिप्ट राइटर और एक्टर सलमान खान के पिता सलीम खान ब्रेन हेमरेज के चलते लीलावती अस्पताल में एडमिट हैं। अब उनके स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अपडेट आया है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एक्टर एजाज खान ने सलीम खान से मुलाकात की और उन्होंने सलीम खान के स्वास्थ्य में सुधार की बात कही है। उनका कहना है कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो सलीम अस्पताल से सोमवार तक बाहर आ सकते हैं।
ये भी पढ़ें: शादी के 17 साल बाद सलीम खान ने सलमा को बताया हेलेन से है प्यार, जानिए पत्नी ने क्या दिया था जवाब
सलीम से मिलने रणवीर समेत कई एक्टर्स अस्पताल पहुंचे
सलीम खान की तबीयत का हाल लेने लीलावती अस्पताल में परिवार के अलावा सेलेब्स भी पहुंच रहे हैं। बीते दिन रणवीर सिंह, फराह खान और यूलिया वंतूर जैसे सेलेब्स अस्पताल पहुंचे। रणवीर सिंह, जिन्हें हाल ही में लॉरेंस गैंग से धमकी मिली थी, बढ़ी हुई सुरक्षा के बीच अस्पताल पहुंचे। उनके साथ सुरक्षा काफिला भी मौजूद रहा।
सलीम की हेल्थ जानकारी को परिवार निजी रखना चाहता है
सलीम खान का परिवार चाहता है कि उनकी हेल्थ से जुड़ी जानकारी प्राइवेट रखी जाए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को अस्पताल के सार्वजनिक बयान से सलमान खान और उनका परिवार नाराज था। परिवार के करीबी सूत्र ने कहा कि सेहत निजी मामला है। अगर कोई मीडिया में जानकारी जाती है तो वह परिवार के जरिए जानी चाहिए।
ये भी पढ़ें: Salim Khan Health Update: सलीम खान की सेहत में सुधार, अब वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज

