होम = Others = सितंबर से बदल रहे हैं ये 7 बड़े नियम, आपकी जेब पर होगा असर !

सितंबर से बदल रहे हैं ये 7 बड़े नियम, आपकी जेब पर होगा असर !

by | Aug 31, 2025 | Others, व्यापार

Rule Change from September : हर महीने की तरह सितंबर 2025 से भी कुछ महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहे हैं जो आम लोगों की वित्तीय और दैनिक ज़िंदगी पर असर डाल सकते हैं. इन बदलावों में आईटीआर फाइलिंग, यूपीएस पेंशन स्कीम, क्रेडिट कार्ड नियमों, डाक सेवा, और गैस सिलेंडर की कीमतों के अलावा कई अन्य बदलाव शामिल हैं. इन सभी बदलावों का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा. आइए जानते हैं सितंबर महीने से क्या-क्या बदलने वाला है…

ITR फाइलिंग की आखिरी तारीख

आयकर विभाग ने इस बार आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख को 30 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर, 2025 कर दी थी, ताकि टैक्‍सपेयर्स को रिटर्न भरने के लिए अतिरिक्त समय मिल सके. अब यह समय इस महीने समाप्त हो जाएगा और 15 सितंबर से पहले आईटीआर फाइल करना अनिवार्य होगा. इसके बाद, देर से फाइलिंग करने पर नोटिस का सामना करना पड़ सकता है.

UPS पेंशन योजना की डेडलाइन

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों को यूनिफाइड पेंशन योजना (UPS) चुनने का विकल्प 30 सितंबर, 2025 तक मिलेगा. पहले यह तारीख 30 जून थी, लेकिन इसे बढ़ाकर अब 30 सितंबर कर दिया गया है. यह पेंशन स्कीम सरकारी कर्मचारियों के लिए शुरू की गई है और उन्हें इसे समय रहते चुनना होगा.

भारतीय डाक के नियमों में बदलाव

डाक विभाग ने 1 सितंबर, 2025 से एक बड़ा बदलाव किया है. अब घरेलू स्तर पर डाक सेवा को स्पीड पोस्ट सेवा में विलय किया जाएगा,जिसका मतलब यह है कि 1 सितंबर के बाद किसी भी पंजीकृत डाक को भेजने के लिए केवल स्पीड पोस्ट का ही उपयोग किया जाएगा,साधारण डाक से नहीं. यह नियम देशभर में लागू होगा और सभी पंजीकृत डाक स्पीड पोस्ट डिलीवरी के रूप में भेजी जाएगी.

क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव

SBI कार्ड ने 1 सितंबर, 2025 से अपने कुछ कार्ड्स के लिए रिवॉर्ड पॉइंट्स प्रोग्राम में संशोधन किया है. अब ग्राहकों को डिजिटल गेमिंग और सरकारी वेबसाइटों पर किए गए खर्चों पर रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं मिलेंगे. इस बदलाव का असर SBI के चुनिंदा कार्ड धारकों पर पड़ेगा.

स्‍पेशल एफडी योजनाओं की डेडलाइन

इंडियन बैंक और IDBI बैंक जैसे बड़े बैंकों ने कुछ विशेष अवधि की एफडी योजनाएं शुरू की हैं,जिनमें निवेश करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2025 तक है. इंडियन बैंक की 444-दिन और 555-दिन की एफडी योजनाओं में निवेश करने की अंतिम तारीख इस महीने है,जबकि IDBI बैंक की 444-दिन, 555-दिन और 700-दिन की एफडी योजनाओं में निवेश करने की डेडलाइन भी 30 सितंबर है.

CNG, PNG और जेट फ्यूल के दाम में बदलाव

एलपीजी गैस की कीमतों के साथ-साथ सीएनजी,पीएनजी और जेट फ्यूल (AFT) के दाम में भी बदलाव हो सकता है. ऑयल कंपनियां हर महीने इनकी कीमतों में परिवर्तन करती हैं और सितंबर महीने में भी इनकी कीमतों में बदलाव की संभावना जताई जा रही है.

LPG सिलेंडर की कीमत

सितंबर से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बदलाव हो सकता है. पिछले कई महीनों से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि हुई है. अगस्त में, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 33.50 रुपये की कमी हुई थी,जिसके बाद दिल्ली में 19 किलो गैस सिलेंडर की कीमत 1,631.50 रुपये हो गई थी. वहीं रसोई गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 853 रुपये बनी हुई है,जो 8 अप्रैल 2025 से अपरिवर्तित है.

बंगाल