होम = Others = RCB ने दूसरी बार जीता WPL 2026 का खिताब, जानिए विजेता-उपविजेता को कितने पैसे मिले

RCB ने दूसरी बार जीता WPL 2026 का खिताब, जानिए विजेता-उपविजेता को कितने पैसे मिले

WPL 2026 Prize Money: विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर दूसरी बार खिताब जीत लिया। मैच में डीसी ने आरसीबी को 203 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने 87 और जॉर्जिया वॉल ने 79 रनों की पारी खेले और इस दौरान दोनों ने 165 रनों की पार्टनरशिप की। आरीसीबी ने 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। आइये जानते हैं टूर्नमेंट में विजेता-उपविजेत व अन्य खिलाड़ियों को इनाम के तौर पर क्या राशि मिली।

WPL 2026 प्राइज मनी लिस्ट

विजेता : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 

प्राइज मनी –  6 करोड़ रुपये

उपविजेता : दिल्ली कैपिटल्स (DC)

प्राइज मनी –  3 करोड़ रुपये

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट : सोफी डिवाइन 

प्राइज मनी –  5 लाख रुपये

ऑरेंज कैप (सबसे ज्यादा रन): स्मृति मंधाना 

प्राइज मनी –  5 लाख रुपये

पर्पल कैप (सबसे ज्यादा विकेट): सोफी डिवाइन

प्राइज मनी – 5 लाख रुपये

फाइनल में चौथी बार DC हारी

दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह लगातार चौथा मौका था जब टीम फाइनल खेली, लेकिन खिताब जीतने में नाकाम रही। हर सीजन में मजबूत प्रदर्शन के बावजूद निर्णायक मुकाबले में चूक दिल्ली की सबसे बड़ी परेशानी बनती जा रही है।

ये भी पढ़ें: मंधाना की 96 रन की ऐतिहासिक पारी; WPL में बना भारतीय बैटर का ऑल-टाइम रिकॉर्ड, RCB ने लगातार 4 मैच जीते

Tags :

बंगाल