होम = BMC = महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में मिली हार पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- मराठी मानुष की नहीं रुकेगी लड़ाई

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में मिली हार पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- मराठी मानुष की नहीं रुकेगी लड़ाई

BMC Result: महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव परिणाम को लेकर एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने सोशल मीडिया पर पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्हों ने लिखा, ” एमएनएस की लड़ाई मराठी मानुष, भाषा और अस्मिता के लिए जारी रहेगी। ”

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव के नतीजों के सामने आने के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने अपने संदेश की शुरूआत में ‘सस्नेह जय महाराष्ट्र’ से की और एमएनएस व शिवसेना के सभी निर्वाचित नगरसेवकों को दिल से बधाई दी। राज ठाकरे ने कहा कि इस बार का चुनाव आसान नहीं था। अपार धनशक्ति और सत्ता की ताकत के सामने शिवशक्ति की यह लड़ाई थी। लेकिन ऐसी कठिन लड़ाई में भी दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से जबरदस्त संघर्ष किया। वह काबिल-ए-तारीफ है। उनके इस प्रयास की जितनी सराहना की जाए. उतनी कम है।

ठाकरे ने कहा- परिणामों से हार नहीं मानने वाले

राज ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को इस बार अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई, इसका दुःख जरूर है। लेकिन हम हिम्मत हारने वालों में से नहीं हैं। हमारे जो नगरसेवक चुने गए हैं, वे अपने-अपने क्षेत्रों में सत्ताधारियों के लिए मजबूत चुनौती साबित होंगे। अगर मराठी मानुष के खिलाफ कुछ भी होता दिखा, तो वे निश्चित रूप से सत्ताधारियों को जवाब देंगे।

मराठी मानुष के साथ मजबूती से डटे रहेंगे- ठाकरे

उन्होंने कहा कि आपको यह बताने की वास्तव में जरूरत नहीं है, फिर भी कहना चाहता हूं कि चाहे एमएमआर क्षेत्र हो या पूरा राज्य। सत्ताधारी और उनके संरक्षण में रहने वाले लोग मराठी मानुष को दबाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ेंगे। इसलिए हमें मराठी मानुष के साथ मजबूती से खड़ा रहना है। चुनाव आते-जाते रहेंगे, लेकिन यह कभी नहीं भूलना है कि हमारी सांस मराठी है। जल्द ही मुलाकात होगी, फिर से काम में जुटते हैं और नए सिरे से अपने पक्ष और संगठन का निर्माण करें।

ये भी पढ़ें: बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, दो ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी