होम = Others = Premanand Ji Maharaj : “प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य के लिए मुस्लिम समाज ने चढ़ाई चादर, मांगी लंबी उम्र की दुआ”

Premanand Ji Maharaj : “प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य के लिए मुस्लिम समाज ने चढ़ाई चादर, मांगी लंबी उम्र की दुआ”

by | Oct 16, 2025 | Others

Premanand Ji Maharaj : देशभर में संत प्रेमानंद महाराज की लोकप्रियता की एक न एक खबर सामने आती रहती है, प्रेमानंद महाराज की तबीयत को ध्यान में रखते हुए हर कोई उनसे मुलाकात करने आता है, साथ ही उनको अपनी किड़नी दान करने की इच्छा भी व्यक्त करता है।

एक हाथ में प्रेमानंद महाराज की तस्वीर

मध्य प्रदेश से भी महाराज के नाम की गूंज सुनने को मिली है, दरअसल कटनी शहर में सांप्रदायिक सौहार्द की एक खूबसूरत मिसाल देखने को मिली है, यहां पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक अनोखी पहल की है, वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज के जल्द ठीक होने के लिए पीर बाबा की मजार पर चादर चढ़ाकर दुआ मांगी गई है। इस घटना ने समाज में एकता और भाईचारे का गहरा संदेश दिया है, हर कोई मुस्लिम समुदाय की भर-भरकर तारीफ कर रहा है।

प्रेमानंद महाराज के लिए यह अनूठी पहल युवा समाजसेवी अरशद मंसूरी और उनके साथियों ने की है। बजरंग नगर स्थित पीर बाबा की दरगाह पर जाकर प्रेमानंद महाराज के स्वास्थय के लिए दुआ मांगी। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अरशद के हाथ में एक तस्वीर नजर आ रही है जो प्रेमानंद महाराज की है।

इंसानियत से सबसे बड़ा धर्म है

समाजसेवी अरशद मंसूरी ने कहा कि महान संत प्रेमानंद जी महाराज गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखे हुए हैं. उन्होंने अपने प्रेम, सेवा और करुणा से देश-विदेश में हर धर्म और हर वर्ग के लोगों का दिल जीता है. आज जब उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है, तो हमने उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए पीर बाबा की दरगाह पर चादर पेश कर उनके हक में दुआ मांगी है।

ये भी पढ़ें: नेहल पर मालती की टिप्पणी से बसीर और कुनिका का गुस्सा फूटा, बिग बॉस ने दी सजा!

कुछ लोगों के उठाए गए इस कदम के बाद मुस्लिम समुदाय के हर एक व्यक्ति की चारों तरफ से सराहना हो रही है। अरशद मंसूरी और उनके साथियों ने यह साबित कर दिया है कि इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है और जब बात किसी की जान या भलाई की आती हो तो हर किसी को  एक अच्छा कदम उठाना चाहिए।

Tags :

बंगाल