होम = Others = Bihar Election 2025 : प्रशांत-चिराग की बढ़ती नजदीकियों से NDA में सीट बंटवारे पर पेंच, 45 मिनट तक चली अहम बैठक

Bihar Election 2025 : प्रशांत-चिराग की बढ़ती नजदीकियों से NDA में सीट बंटवारे पर पेंच, 45 मिनट तक चली अहम बैठक

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान तेज हो गई है। इसी सिलसिले में आज लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान से बीजेपी के बिहार चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और विनोद तावड़े ने मुलाकात की। दोनों के बीच यह बैठक करीब 45 मिनट तक चली।

सूत्रों के अनुसार, चिराग पासवान ने एनडीए के सामने 40 से ज्यादा सीटों की मांग रखी है, जबकि बीजेपी और जेडीयू 22 से 24 सीटें देने के पक्ष में हैं। चिराग पासवान का स्पष्ट कहना है कि वे 40 से कम सीटों में किसी भी सूरत में समझौता नहीं करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, यह बैठक कल प्रस्तावित थी, लेकिन अचानक आज आयोजित किए जाने से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

वहीं, LJP (रामविलास) के सूत्रों ने खुलासा किया है कि प्रशांत किशोर के साथ संभावित गठबंधन की चर्चाओं ने बीजेपी पर सीट शेयरिंग को लेकर अंदरूनी दबाव बढ़ा दिया है। सूत्रों के मुताबिक, अगर प्रशांत किशोर और चिराग पासवान की बातचीत आगे बढ़ती है, तो यह एनडीए के सीट समीकरण को और जटिल बना सकता है।

राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि चिराग पासवान की बढ़ती सक्रियता और प्रशांत किशोर के साथ उनकी बातचीत ने एनडीए के भीतर नई सियासी चुनौती खड़ी कर दी है।

अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या बीजेपी और चिराग पासवान के बीच सीट फार्मूले पर सहमति बन पाएगी या यह तनातनी और बढ़ेगी।

ये भी पढ़े : AI वार पर चुनाव आयोग सख्त, गलत सूचना और निजी हमलों पर होगी कार्रवाई

बंगाल