होम = PM Modi = PM Modi 75th Birthday : पीएम मोदी का साधारण परिवार से ‘असाधारण सफर’, पढ़े प्रेरणादायी जीवन यात्रा

PM Modi 75th Birthday : पीएम मोदी का साधारण परिवार से ‘असाधारण सफर’, पढ़े प्रेरणादायी जीवन यात्रा

by | Sep 17, 2025 | PM Modi

PM Modi 75th Birthday : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (17 सितंबर) अपना 75वां जन्मदि मना रहे हैं। 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में एक साधारण परिवार में जन्मे मोदी का जीवन सफर आज लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बना हुआ है। इस मौके पर जगह-जगह सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

बचपन और परिवार

मोदी के पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी वडनगर रेलवे स्टेशन के पास चाय की दुकान चलाते थे, जबकि उनकी मां हीराबेन मोदी एक साधारण गृहिणी थीं। प्रधानमंत्री मोदी के चार भाई — सोमा, अमृत, प्रह्लाद और पंकज, और एक बहन वसंतीबेन हैं।

प्रेरणादायी जीवन यात्रा

बचपन से ही कठिन परिस्थितियों का सामना करने वाले नरेंद्र मोदी ने अपने संघर्षों और मेहनत से राजनीति में पहचान बनाई। साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर वे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री बने और फिर देश के प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे।

साधारण परिवार से असाधारण सफर

नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। बचपन में उन्होंने अपने पिता के साथ रेलवे स्टेशन पर चाय बेची। साधारण परिवार से आने वाले मोदी ने बचपन से ही संघर्षों का सामना किया और आत्मनिर्भरता को जीवन का आधार बनाया।

राजनीति में सक्रिय भूमिका

आरएसएस(RSS) से जुड़कर मोदी ने संगठन में काम करना शुरू किया और बाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। संगठन क्षमता और मजबूत नेतृत्व कौशल के कारण वह जल्दी ही पार्टी में पहचान बनाने लगे।

गुजरात से दिल्ली तक

2001 में मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने और 2014 तक राज्य का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने विकास और सुशासन पर जोर दिया। 2014 में नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली और तब से लगातार तीसरी बार देश का नेतृत्व कर रहे हैं।

देशभर में जश्न

मोदी के जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक ‘सेवा पखवाड़ा’ के रूप में मना रहे हैं। कहीं स्वच्छता अभियान चल रहा है तो कहीं विशेष अनुष्ठान और हवन हो रहे हैं। गुजरात में योग अभियान और दिल्ली में ड्रोन शो जैसे कार्यक्रम इस अवसर को और खास बना रहे हैं।

ये भी पढ़े : PM Modi Birthday : देशभर में जश्न, दिल्ली के ‘ड्रोन शो’ से लेकर गुजरात के ‘योग अभियान’ तक खास तैयारियां

बंगाल