होम = Others = PM Modi : दिल्ली लाल किला ब्लास्ट पर पीएम मोदी का सख्त बयान, कहा- षड्यंत्रकारियों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा

PM Modi : दिल्ली लाल किला ब्लास्ट पर पीएम मोदी का सख्त बयान, कहा- षड्यंत्रकारियों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा

by | Nov 11, 2025 | Others

PM Modi : दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार विस्फोट  राजधानी को ही नहीं बल्कि पूरे देश को देहला दिया है। इसी को लेकर पीएम मोदी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस दर्दनाक घटना के जिम्मेदार लोगों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा और उन्हें जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

बता दें कि दिल्ली में सोमवार यानी 10 नवंबर 2025 की शाम लाल किले के पास कार में बम धमाका हुआ था। जिसमें अबतक 16 लोगों की जान जा चुकी है और 20 से ज्यादा लोग घायल हैं।

पीएम मोदी का बड़ा बयान

वहीं पीएम मोदी भूटान पहुंच गए हैं। जहां उन्होंने कहा कि इसके पीछे के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी ज़िम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज मैं बहुत दुखी मन से यहां आया हूं। कल शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी को बहुत दुखी किया है। मैं प्रभावित परिवारों का दुःख समझता हूँ। पूरा देश आज उनके साथ खड़ा है।

आगे पीएम न कहा कि मैं कल रात भर इस घटना की जांच कर रही सभी एजेंसियों के संपर्क में था। हमारी एजेंसियां इस साजिश की तह तक पहुंचेंगी। इसके पीछे के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी ज़िम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

सरकार इस घटना को बेहद गंभीरता से ले रही है – रक्षा मंत्री राजनाथ

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भी दिल्ली घटना को लेकर बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सरकार इस घटना को बेहद गंभीरता से ले रही है और राजधानी की सुरक्षा को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। आगे कहा कि यह एक राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है, और ऐसे कृत्यों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

दिल्ली पुलिस ने लाल किला विस्फोट मामले में गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम यानी यूएपीए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस इसे एक संभावित आतंकी हमला मानकर भी जांच कर रही है।

Tags :

बंगाल