JP Jayanti : देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेवी लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में जेपी को याद करते हुए लिखा:
“लोकनायक जेपी की जयंती के मौके पर उनको नमन करता हूं। वे भारत की आत्मा की सबसे निर्भीक आवाज़ों में से एक थे, जिन्होंने लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।”
जेपी का जीवन समाज के नाम
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे लिखा कि जयप्रकाश नारायण ने आम लोगों को सशक्त बनाने और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि जेपी के ‘संपूर्ण क्रांति’ के आह्वान ने एक बड़ा सामाजिक आंदोलन खड़ा किया, जिसमें समानता, नैतिकता और सुशासन की कल्पना थी।
जेपी के आंदोलनों से पूरे देश में राजनीतिक और सामाजिक जागरूकता फैली। बिहार और गुजरात में हुए आंदोलनों ने तत्कालीन सरकार को झकझोर कर रख दिया था। इन आंदोलनों के बाद ही आपातकाल लागू किया गया था, जो देश के संविधान और लोकतंत्र के लिए एक चुनौती बन गया था।
पीएम मोदी करेंगे किसानों से संवाद
जेपी जयंती के मौके पर पीएम मोदी आज नई दिल्ली के पूसा कैंपस में ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना’ और ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ की शुरुआत करेंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले प्रधानमंत्री खेतों के बीच जाकर किसानों से सीधा संवाद भी करेंगे।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री खेती से जुड़ी योजनाओं पर किसानों से प्राकृतिक खेती, दलहन मिशन और धन-धान्य योजना के बारे में बातचीत करेंगे।
अफगान विदेश मंत्री का देवबंद दौरा
एक और बड़ी खबर के अनुसार, अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी आज दारुल उलूम देवबंद का दौरा करेंगे। यह दौरा भारत और अफगानिस्तान के धार्मिक और राजनयिक रिश्तों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह दौरा दोनों देशों के सांस्कृतिक और धार्मिक संवाद को मजबूत कर सकता है।
ये भी पढ़े : Horoscope 11 october,2025 : सिंह राशि वालों का आज का दिन रहेंगा अवसर भरा, जानें अपना भविष्य़फल

