चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के मुद्दा उठाते हुए पाकिस्तान को खूब लताड़ा। पड़ोसी देश का बिना नाम लिए ही उन्होंने उसके दोस्त चीन के सामने आतंकवाद पर खुलकर बात की। प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद दुनिया के लिए बड़ा खतरा है। पहलगाम की बात करते हुए उन्होंने कहा, यह हमला सिर्फ भारत की अंतरात्मा पर हमला नहीं था बल्कि यह मानवता के लिए चुनौती है। उन्होंने कहा, दोहरे मापदंड किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है।
During the Shanghai Cooperation Organization summit in Tianjin, China, Prime Minister Narendra Modi raised the issue of terrorism and lashed out at Pakistan. Without naming the neighboring country, he openly talked about terrorism in front of its friend China. The Prime Minister said that terrorism is a big threat to the world. Talking about Pahalgam, he said, this attack was not only an attack on India’s conscience but it is a challenge to humanity. He said, double standards are not acceptable at any cost.

