Parliament Session : मानसून सत्र की शुरुआत में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद परिसर में देश को संबोधित किया है। उन्होंने इस मानसून सत्र को एक विजय उत्सव की तरह बताया है। “संसद का यह मानसून सत्र एक विजय उत्सव की तरह है। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भारत का झंडा फहराया जाना प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का क्षण है। सभी सांसद और देशवासी एक स्वर में इस उपलब्धि का गुणगान करेंगे। यह हमारे भावी अभियानों के लिए प्रेरणादायी होगा।”
देखिए वीडियो-

