होम = News Latest = अफगानिस्तान के हमले के बाद पाकिस्तान ने किया ओपन वॉर का ऐलान; सऊदी को लगाया फोन

अफगानिस्तान के हमले के बाद पाकिस्तान ने किया ओपन वॉर का ऐलान; सऊदी को लगाया फोन

by | Feb 27, 2026 | News Latest, Others

Pakistan-Afghanistan Tense : पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव ने अब गंभीर रूप ले लिया है। गुरुवार रात से दोनों देशों की सीमाओं पर लगातार गोलीबारी और बमबारी की खबरें आ रही हैं। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शुक्रवार को अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के साथ “खुले युद्ध” जैसी स्थिति की बात कही, जिससे हालात और भी संवेदनशील हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने काबुल, कंधार और पक्तिया समेत कई अफगान शहरों को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए। वहीं अफगानिस्तान में तालिबान अधिकारियों ने दावा किया है कि जवाबी कार्रवाई में 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। सीमावर्ती इलाकों में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं।

दोनों ओर से हमले शुरू करने का आरोप

दोनों देश एक-दूसरे पर हमले शुरू करने का आरोप लगा रहा है। इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि पाकिस्तानी सैन्य बलों द्वारा बार-बार उकसावे की कार्रवाई और उल्लंघनों के जवाब में विवादित डूरंड रेखा पर बड़े पैमाने पर आक्रामक अभियान शुरू किए गए हैं। दूसरी तरफ, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक्स पर लिखा, “हमारे सब्र की सीमा पार हो गई है। अब हमारे और आपके बीच खुला युद्ध छिड़ गया है।”

अफगान रक्षा मंत्रालय ने कहा- सीमा उल्लंघन का पाक को दिया जवाब

अफगानिस्तान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने विस्तृत बयान में बताया कि अभियान गुरुवार रात 8 बजे शुरू हुआ, जो रमजान-1447 के 9वें दिन के अनुरूप था और यह पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगान क्षेत्र के उल्लंघन के बाद शुरू हुआ, जिसमें महिलाओं और बच्चों की मौत हुई थी। मंत्रालय ने कहा कि कुछ दिन पहले, पाकिस्तानी सैना ने बड़ी धृष्टता के साथ अफगान क्षेत्र का उल्लंघन किया, हमारी सीमाओं को पार किया और यहां महिलाओं और बच्चों को शहीद कर दिया।

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक का दिया जवाब, 55 सैनिकों को मार गिराया व 19 चौकियों पर किया कब्जा

बंगाल