होम = Cover Story Top = रूस से तेल खरीद पर अमेरिकी धमकी को लेकर सांसद ओवैसी ने भारत सरकार को घेरा, कहा- चीन ले सकता है फायदा

रूस से तेल खरीद पर अमेरिकी धमकी को लेकर सांसद ओवैसी ने भारत सरकार को घेरा, कहा- चीन ले सकता है फायदा

Owaisi statement on Russia oil: भारत के रूस से तेल की खरीद को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की धमकी पर सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार को घेरा है। साथ ही उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रवाद को लेकर भी सवाल किया। तेलंगाना के करीमनगर में ओवैसी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि क्या भारत का पेट्रोलियम मंत्री ट्रंप है या हरदीप सिंह पुरी? उन्होंने आगे कहा, “अमेरिका में बैठा एक गोरी चमड़ी वाला इंसान हमें धमकी दे रहा है कि अगर हमने रूस से तेल खरीदा तो वह 25 प्रतिशत टैक्स लगा देगा।”

रूस के सस्ते तेल से चीन फायदा ले सकता है- ओवैसी

सांसद ओवैसी ने कहा कि अमेरिका की टैरिफ धमकी से अगर भारत रूस का तेल खरीदना बंद करता है तो चीन इस सस्ते तेल को खरीद कर अपनी अर्थव्यवस्था को ताकत दे सकता है। बता दें कि हाल के दिनों में भारत की ओर से रूसी तेल की खरीद में कमी देखी गई है, फिर भी भविष्य की नीति को लेकर सरकार की ओर से कोई स्पष्ट संकेत सामने नहीं आया है।

क्या है ट्रप का हालिया आदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश में कहा गया है कि अगर अमेरिका के वाणिज्य सचिव को यह पता चलता है कि भारत ने फिर से रूसी तेल आयात शुरू किया है, तो भारत पर दोबारा 25 प्रतिशत शुल्क और अन्य कदमों पर विचार किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: ‘भारत रूस से तेल की खरीद बंद कर देगा’ अमेरिका के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया

बंगाल