Google new Feature: Google ने अपने खास फीचर से सभी को चौंका दिया है। अब यूजर्स बिना नेटवर्क के भी WhatsApp पर ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकेंगे। कंपनी का दावा है कि यह नया फीचर हाल ही में लॉन्च की गई Pixel 10 सीरीज में उपलब्ध कराया गया है।
बिना नेटवर्क के भी वॉट्सऐप कॉलिंग
Google ने हाल ही में अपनी Pixel 10 फोन में एक काम का फीचर दिया है। यूजर्स बिना नेटवर्क के भी वॉट्सऐप के जरिए ऑडियो-वीडियो कॉलिंग कर सकेंगे। गूगल की यह नई सीरीज 28 अगस्त से सेल के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने दावा किया है कि बिना नेटवर्क के भी वॉट्सऐप कॉलिंग फीचर के साथ आने वाली यह पहली स्मार्टफोन सीरीज है।
पोस्ट कर दी जानकारी
गूगल ने अपने X पोस्ट में बताया कि हाल में लॉन्च हुई Pixel 10 सीरीज में यूजर्स को जल्द ही वाट्सऐप के जरिए वॉइस और वीडियो कॉलिंग फीचर मिलेगा। यूजर्स सैटेलाइट कनेक्टिविटी के साथ वॉट्सऐप पर इस फीचर का लाभ ले सकेंगे। यह फीचर इमरजेंसी के दौरान यूजर्स के लिए वरदान साबित होगा। अगर फोन में कोई नेटवर्क या फिर Wi-Fi कनेक्टिविटी नहीं रहेगी, तो भी वो सैटेलाइट के जरिए वाट्सऐप ऑडियो और वीडियो कॉलिंग कर सकेंगे।
Any phone can take pretty pictures. But what if your phone could coach you to take prettier ones? #GooglePixel10 with Camera Coach#AskMoreOfYourPhone pic.twitter.com/53pC3slpM2
— Google India (@GoogleIndia) August 23, 2025
कंपनी ने अपने X पोस्ट में बताया कि 28 अगस्त से यूजर्स को Pixel 10 सीरीज में यह फीचर मिलने लगेगा। गूगल ने अपने पोस्ट में एक टीजर दिखाया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सैटेलाइट कनेक्टिविटी के साथ ऑडियो-वीडियो कॉलिंग की जा सकती है। हालांकि, यह फीचर सैटेलाइट कनेक्टिविटी वाले टेलीकॉम ऑपरेटर्स के नेटवर्क पर ही ली जा सकेगी। भारत में यूजर्स को इस फीचर के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। भारत में फिलहाल सैटेलाइट सर्विस की शुरुआत नहीं हुई है। हालांकि, BSNL ने सैटेलाइट सर्विस को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टीज किया है।
ये भी पढ़े : Google Pixel Watch 4 भारत में लॉन्च, मिलेगा Gemini सपोर्ट और एडवांस सेफ्टी फीचर्स

