होम = Others = कांवड़ यात्रा में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं! सीएम योगी का कड़ा रुख, उपद्रवियों पर होगी सख्त कार्रवाई

कांवड़ यात्रा में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं! सीएम योगी का कड़ा रुख, उपद्रवियों पर होगी सख्त कार्रवाई

by | Jul 21, 2025 | Others

Kanwar Yatra : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि कांवड़ यात्रा के दौरान उपद्रव मचाने वालों और आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों के पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए जाएंगे ताकि उनकी पहचान उजागर हो और समाज में शांति भंग करने वालों को सबक मिले। इस बयान का गाजियाबाद के लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने पुरजोर समर्थन किया है।

पोस्टर चौराहों पर लगाए

श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा को लेकर मेरठ में एक समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन और पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा, “कांवड़ यात्रा उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान का अभिन्न हिस्सा है। लाखों श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा में हिस्सा लेते हैं, और उनकी आस्था और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जो लोग इस यात्रा में बाधा डालने या उपद्रव करने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके पोस्टर चौराहों पर लगाए जाएंगे।

लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर का समर्थन

मुख्यमंत्री के इस कड़े रुख का गाजियाबाद के लोनी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह बयान कांवड़ यात्रियों और हिंदू समाज की आस्था का सम्मान करता है। कांवड़ यात्रा एक पवित्र परंपरा है, और इसमें किसी भी तरह का उपद्रव या अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कपिल मेहरा- गाजियाबाद

बंगाल