Nitish Kumar : बिहार सरकार के मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सादगी भरी जीवनशैली पर खुलकर बात की है. चौधरी ने एक इंटरव्यू में बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेडरूम में केवल तीन सामान हैं, और वे आज भी चौकी पर सोते हैं.
सीएम आवास में सिर्फ तीन सामान : अशोक चौधरी
चौधरी ने कहा कि सीएम आवास के उनके बेडरूम में चौकी जैसा बिस्तर, दो प्लास्टिक की कुर्सियां और एक आलमारी है. यह उनके सादा जीवन और उच्च विचार को दर्शाता है. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि जब नीतीश कुमार की तबीयत ठीक नहीं थी, तब भी वे बुखार के बावजूद चौकी पर लेटे हुए थे. यह घटना 2017 या 2018 की थी जब उन्होंने नीतीश कुमार से हाल-चाल पूछा था.
ये भी पढ़ें : India Bloc Protest March : कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन,जानें क्या कुछ हुआ
अशोक चौधरी ने यह भी साझा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीति का उद्देश्य हमेशा जनसेवा रहा है, न कि व्यक्तिगत लाभ. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ दिन पहले नीतीश कुमार के इकलौते बेटे निशांत का जन्मदिन था. निशांत हनुमान मंदिर गए थे, और वहां से शायन को अपने घर बुलाया और पत्तल में बैठाकर भोजन कराया. ऐसी सादगी और विनम्रता से जन्मदिन मनाना शायद ही देश के किसी अन्य मुख्यमंत्री के परिवार में देखा गया होगा.
अशोक चौधरी ने लालू यादव को लेकर क्या कहा
चौधरी ने लालू प्रसाद यादव के बारे में भी टिप्पणी की,कहां कि वे सत्ता में बने रहने के लिए किसी भी हद तक जा सकते थे. हालांकि,उन्होंने यह भी माना कि लालू यादव बिहार की राजनीति को बहुत अच्छे से समझते हैं.

