होम = Others = हाईकोर्ट में अनोखा मामला: सास ने बहू से मांगा मासिक गुजारा भत्ता

हाईकोर्ट में अनोखा मामला: सास ने बहू से मांगा मासिक गुजारा भत्ता

by | Sep 26, 2025 | Others

Allahabad High court : सास और बहु की कहानियां यूँ तो टीवी के ड्रामों और फिल्मों में खूब दिखाई जाती है , लेकिन जब वह विवाद कोर्ट पहुँचता है और क़ानून भी उलझ जाता है, तो सचमुच मामला बेहद रोचक हो जाता है | बरेली की नजारा खातून ने ऐसा ही ऐतिहासिक कदम उठाया | अपने बेटे की मृत्यु के बाद बहु से भरण पोषण की मांग की और सीधे इलाहाबाद हाईकोर्ट की चौखट पर पहुँच गई | दिलचस्प यह है कि बहु को बेटे की मौत के बाद अनुकम्पा पर नौकरी मिली थी | लेकिन इसके बाद भी उसने सास को छोड़ दिया और उन्हें एक भी रुपए नहीं दिए |

बहु को नोटिस ,कोर्ट ने पूछा -जिम्मेदारी निभाई या नहीं ?

नजारा खातून ने कहा कि बहु ने उन्हें छोड़ दिया है | इस पर न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान ने बहु को नोटिस भेजा है और बरेली के बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी निर्देश दिया है कि इसके बारे में बेसिक जानकारी साझा करें | कोर्ट ने कहा कि अगर सच में शर्तों का उलंघन्न किया गया है ,तो बहु के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है | मामला की अगली सुनवाई 10 अक्टूबर को होगी |

सास-बहु का रिश्ता अदालत में, देश में उत्तम मिसाल

अक्सर बहू अदालत जाती थी, लेकिन अब इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High court) के ऐतिहासिक फैसलों के मुताबिक सास भी कानूनी सहारा लेकर न्याय मांग सकती है| कोर्ट ने हाल में साफ कहा कि घरेलू हिंसा हो या भरण पोषण जिस भी महिला को उत्पीड़न झेलना पड़े, उसे अदालत का दरवाजा खटखटाने का पूरा हक है |

इस तरह ,पारिवारिक रिश्ते की नाराजगी अब अदालत की चौखट पर पहुंचकर सामाजिक और कानूनी मसलों की मिसाल बन गई हैं |

बंगाल