Muslims in India: जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा है कि भारत में मुसलमानों के साथ भेदभाव हो रहा है। उनके इस बयान पर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। इसी बीच, कांग्रेस नेता उदित राज ने मदनी की बात का समर्थन करते हुए कहा कि उनका बयान सही है।
प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पर बोला हमला
वहीं इस पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद पर कांग्रेस की सोच ‘वोट बैंक’ पर आधारित है। बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आईएएनएस से बातचीत में इस मुद्दे पर कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि मदनी के बयान का कांग्रेस नेता द्वारा समर्थन किया जाना यह साबित करता है कि आतंकवाद पर कांग्रेस की सोच ‘वोट बैंक’ आधारित है। भंडारी ने आरोप लगाया कि यही वह मानसिकता है, जिसके तहत सोनिया गांधी ने बाटला हाउस के आतंकियों के लिए आंसू बहाए थे।
भंडारी ने कहा कि अब कांग्रेस नेता और राहुल गांधी के करीबी उदित राज द्वारा मदनी के बयान को सही ठहराना इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस ‘वोट बैंक’ की राजनीति के लिए आतंकियों का समर्थन करने से भी पीछे नहीं हटती। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि जिस कांग्रेस ने 26/11 आतंकी हमले को लेकर आरएसएस के खिलाफ झूठी थ्योरी गढ़ी थी, वही पार्टी आज खुले तौर पर ऐसे बयानों का पक्ष ले रही है। यह कांग्रेस की देशविरोधी राजनीति का एक और उदाहरण है।
भंडारी ने किया दावा
इंडिया अलायंस की कमान अखिलेश यादव को देने की सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा की बात पर प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर सीधा हमला किया। भंडारी ने कहा कि राहुल गांधी को अब न देश की जनता और न ही विपक्षी दल गंभीरता से लेते हैं। उनका दावा है कि इंडिया अलायंस के अंदर ही राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठ रहे हैं और बिहार में कांग्रेस नेता अपनी ही पार्टी की शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ विरोध कर रहे हैं।
कौन बनेगा बिहार का नया सीएम? नतीजों से पहले सट्टेबाज़ी का काला खेल तेज, पुलिस और साइबर सेलअलर्ट परये भी पढ़ें:
भंडारी ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा था कि बिहार में चुनाव परिणाम आने के बाद विपक्षी दलों में आपसी टकराव बढ़ेगा। उन्होंने राहुल गांधी को ‘पॉलिटिकल फेल्योर’ बताते हुए कहा कि वह अब तक करीब 95 चुनाव हार चुके हैं, और विपक्षी दलों ने ही उन्हें अस्वीकार कर दिया है। जब विपक्ष के नेता ही राहुल गांधी को नेतृत्व के लायक नहीं मानते, तो देश की जनता उनका समर्थन क्यों करेगी।

