होम = News Featured = संसद में सांसदों की अब होगी डिजीटल अटेंडेंस, लेट होने पर सैलरी कटने का नियम

संसद में सांसदों की अब होगी डिजीटल अटेंडेंस, लेट होने पर सैलरी कटने का नियम

MP attendance rules: संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू हो रहा है जो 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा। ऐसे में सभी सांसदों की सदन में मौजूदगी बनाए रखने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नियम को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। इसके तहत अब संसद के भीतर सांसदों को रजिस्टर की जगह डिजिटल अटेंडेंस देने होगी और देरी से आने वालों को एक दिन की सैलरी भी नहीं मिलेगी।

देरी से आने पर गैर हाजिरी लगेगी

नए नियमों के मुताबिक अगर कोई सांसद देरी से पहुंचता है और उसके आने से पहले ही किसी वजह से सदन स्थगित हो जाता है तो फिर उस दिन उसे गैर हाजिर माना जाएगा। उनकी एक दिन की तनख्वाह काट ली जाएगी।

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने क्या कहा

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब सदन में भीरत पहुंचकर हाजिरी लगाने का प्रावधान लाया जा रहा है। अभी तक सदन के बाहर एक रजिस्टर में हाजिरी दर्ज होती थी। ओम बिरला ने कहा कि कई सांसद रजिस्टर में हाजिरी लगाकर चलते बनते थे या सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद वहां पहुंचते थे, उन्हें अब इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

मॉनसून सत्र में AI की ली जाएगी मदद

ओम बिरला ने कहा कि संसद की कार्यवाही में AI के इस्तेमाल की टेस्टिंग जारी है। मॉनसून सत्र तक एआई का इस्तेमाल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस पर काम किया जा रहा है। इसके अंतर्गत भाषण के ट्रांसलेशन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया जा रहा है। बाद में उसकी सटीकता को चेक किया जाता है।

ये भी पढ़ें: हवा में अपना कंट्रोल खोने से प्रयागराज में क्रैश हुआ सेना का एयरक्राफ्ट, 3 को बचाया गया

बंगाल