होम = Breaking = हिमाचल में नाबालिग ने मंदिर में घुसकर माता की मूर्ति के पवित्र वस्त्र में लगाई आग, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

हिमाचल में नाबालिग ने मंदिर में घुसकर माता की मूर्ति के पवित्र वस्त्र में लगाई आग, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के चंबा स्थित जालपा माता मंदिर में एक नाबालिग द्वारा माता की मूर्ति के पवित्र वस्त्र में आग लगाने से लोगों के बीच भारी तनाव का माहोल है। आग लगाने से माता के पवित्र वस्त्र बुरी तरह जल गए। नाराज लोगों ने थाने पहुंचकर अपना विरोध दर्ज करवाया। वहीं, मामले में पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा विवाद

बीते शनिवार की सुबह करीब 5 बजे की इस घटना ने इलाके में तनाव का माहौल पैदा कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि दूसरे समुदाय से जुड़े एक नाबालिग ने मंदिर की पवित्रता को भंग करते हुए माता पर चढ़ाए गए वस्त्र को आग लगा दी। सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे और वहां की स्थिति देखी तो यह खबर पूरे गांव और आसपास के इलाकों में तेजी से फैल गई, जिसके बाद लोगों में आक्रोश देखने को मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। सदर थाना के SHO पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। हालांकि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी नाबालिग मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने स्थानीय लोगों, खासकर मुस्लिम समुदाय के लोगों से पूछताछ की है। सदर थाना प्रभारी ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर चंबा थाने लाने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

SP का मामले में आया बयान

एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि जालपा माता मंदिर में आगजनी के मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। उन्होंने लोगों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें: जींद में होली के रंग बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग, 5 महिलाओं की मौत, 16 से ज्यादा झुलसे

बंगाल