होम = Cover Story Latest = यूपी विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर मायावती ने दी प्रतिक्रिया, सपा विधायकों ने किया प्रदर्शन

यूपी विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर मायावती ने दी प्रतिक्रिया, सपा विधायकों ने किया प्रदर्शन

Former CM Mayawati News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत पर प्रतिक्रिया दी। बजट सत्र राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू हुआ, लेकिन मायावती को यह भाषण ज्यादा प्रभावी नहीं लगा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि अगर राज्यपाल का भाषण प्रदेश के विकास, सभी वर्गों के उत्थान और आम जनता के हितों से जुड़ी वास्तविक बातों पर ज्यादा केंद्रित और थोड़ा उत्साहपूर्ण होता, तो यह बेहतर रहता। मायावती का कहना है कि परंपरा निभाने के बजाय भाषण में लोगों की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को ज्यादा स्पष्ट तरीके से रखा जाना चाहिए था।

राज्यपाल के अभिभाषण में गरीब वर्ग का नहीं है जिक्र: मायावती

मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर वर्ग के करोड़ों लोग सरकार की गलत नीतियों के कारण परेशान हैं। गरीबी और बेरोजगारी की वजह से परिवारों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही लोगों में अपने जान-माल और धर्म को लेकर भी चिंता बढ़ी हुई है। उनका मानना है कि राज्यपाल को अपने भाषण में इन मुद्दों की ओर सरकार का ध्यान दिलाना चाहिए था, ताकि जनता और विपक्ष दोनों को कुछ भरोसा मिलता। उन्होंने कहा कि ऐसा न होने की वजह से ही अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने नारेबाजी की और सदन में हंगामा हुआ।

सपा ने किया विरोध प्रदर्शन

 बजट सत्र के पहले दिन उत्तर प्रदेश विधानमंडल के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने विधानसभा के अंदर और बाहर विभिन्न मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें: जातिगत जनगणना नहीं कराना PDA के खिलाफ बीजेपी की साजिश: जनगणना नोटिफिकेशन में कास्ट कॉलम नहीं होने पर अखिलेश यादव

बंगाल