Miss Universe India 2025: राजस्थान की मनिका विश्वकर्मा मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 (Miss Universe India 2025) बन गई हैं, उन्होंने सोमवार, 18 अगस्त को ये प्रेस्टिजियस ताज अपने नाम किया। इस खिताब के लिए देश भर से 48 कंटेस्टेंट्स ने फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। वहीं उनके बीच हुई कड़ी टक्कर के बाद राजस्थान की मनिका विश्वकर्मा ने बाज़ी मारकर भारत का गौरव बढ़ाया। वहीं, उत्तर प्रदेश की तान्या शर्मा फर्स्ट रनर-अप, हरियाणा की महक ढींगरा सेकंड रनर-अप और अमीषी कौशिक थर्ड रनर-अप रहीं।
#WATCH | Jaipur, Rajasthan: Manika Vishwakarma gets crowned as Miss Universe India 2025. She will represent India at the 74th Miss Universe pageant in Thailand later this year. pic.twitter.com/8EqmzFP2Of
— ANI (@ANI) August 18, 2025
कौन है मनिका विश्वकर्मा?
मनिका विश्वकर्मा का जन्म राजस्थान के श्री गंगानगर में हुआ, लेकिन वर्तमान में वह दिल्ली में रहती हैं। वह पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स की फाइनल ईयर की छात्रा हैं। मनिका ने पिछले साल मिस यूनिवर्स राजस्थान का खिताब जीता था, जिसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित की।
सोशल वर्क और न्यूरोडायवर्सिटी के लिए समर्पण
मनिका सिर्फ एक सुंदर चेहरा नहीं हैं, बल्कि एक समाजसेवी और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए भी काफी काम कर रही हैं। वह न्यूरोनोवा नाम के एक प्लेटफॉर्म की संस्थापक हैं, जो न्यूरोडायवर्जेंट लोगों के लिए जागरूकता फैलाता है। उनका मानना है कि एडीएचडी जैसी स्थितियों को विकार नहीं, बल्कि एक अलग प्रकार की मानसिक क्षमता के रूप में देखा जाना चाहिए।
मनिका ने विदेश मंत्रालय के तहत BIMSTEC Sewocon में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। एक प्रशिक्षित NCC कैडेट, क्लासिकल डांसर और आर्टिस्ट होने के साथ-साथ वह एक बेहतरीन स्पीकर भी हैं। उन्हें ललित कला अकादमी और जेजे स्कूल ऑफ आर्ट्स द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।
मनिका ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-
मिस यूनिवर्स इंडिया बनने के बाद मनिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- “जिस दिन मैंने मिस यूनिवर्स राजस्थान का ताज अपनी उत्तराधिकारी को सौंपा, उसी दिन मैं मिस यूनिवर्स इंडिया की ऑडिशन में खड़ी थी… एक ही दिन में एक अध्याय को बंद करना और दूसरे को शुरू करना कोई संयोग नहीं, बल्कि नियति है। यह एक संकेत है कि विकास के लिए हमेशा रुकने की जरूरत नहीं होती।”
ये भी पढ़े : शुभांशु शुक्ला और पीएम मोदी की कैसी रही मुलाकात ? शुक्ला ने Axiom-4 का ‘मिशन पैच’ किया भेंट

