होम = Breaking = कपल में शादी को लेकर छिड़ी बहस, युवक ने की 52 वर्षीय गर्लफ्रेंड की हत्या; पत्थर से बांधकर शव को 100 फीट गहरे खादान में फेंका

कपल में शादी को लेकर छिड़ी बहस, युवक ने की 52 वर्षीय गर्लफ्रेंड की हत्या; पत्थर से बांधकर शव को 100 फीट गहरे खादान में फेंका

by | Mar 26, 2026 | Breaking, News Latest, Others

Tamil Nadu Murder News: तमिलनाडु के तिरुप्पुवनम में एक युवक द्वारा अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर शव को 100 फीट गहरे खादान में फेंकने का मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान 21 वर्षीय सरवनकुमार नामक युवक के रूप में हुई जबकि मृतका 52 वर्षीय सरस्वती के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला शादी करने की जिद कर रही थी, जिस वजह से युवक ने इस घटना को अंजाम दिया। 

कॉल रिकॉर्ड से हुआ वारदात का खुलासा

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में पुलिस ने सरस्वती के कॉल रिकॉर्ड को जांचा और पाया कि सरवनकुमार से लगातार बातचीत कर रही थी। इसी कॉल रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस ने आरोपी सरवनकुमार का पता लगाया और हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरू में आरोपी ने दावा किया कि वह सरस्वती के साथ सिर्फ काम करता था और किसी भी तरह के निजी रिश्ते से इनकार किया। हालांकि, पुलिस को संदेह हुआ और उन्होंने अपनी जांच तेज कर दी, जिसके बाद आखिरकार उसने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी ने शव को पत्थर से बांधकर खादान में फेंका

पुलिस जांच में सामने आया कि सरस्वती और सरवनकुमार के बीच नजदीकियां ही इस वारदात की वजह बनीं, जो बाद में शादी के दबाव में बदल गईं। उम्र के अंतर और बढ़ते तनाव के चलते सरवनकुमार ने खौफनाक कदम उठाते हुए उसकी हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए उसने शव को पत्थर से बांधकर खदान में फेंक दिया और फरार हो गया। हालांकि, पुलिस की सख्त कार्रवाई और पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसके बयान के आधार पर गहरी खदान में तलाशी अभियान चलाकर शव बरामद किया गया। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में ट्रक और बस की भिड़ंत में 13 लोगों की मौत व कई घायल, CM नायडू ने जताया शोक

बंगाल