Ranjith Arrested: मलयालम फिल्म के मशहूर डायरेक्टर रंजीत को यौन उत्पीड़न की कोशिश के मामले में गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला अभिनेत्री की शिकायत के बाद डायरेक्टर रंजीत को पुलिस ने गिरफ्तार किया। अभिनेत्री का आरोप है कि रंजीत ने उसके यौन उत्पीड़न का प्रयास किया। मामले में पुलिस ने आरोपी रंजीत को इडुक्की जिले से हिरासत में लिया।
वैन में बुलाकर यौन उत्पीड़न की कोशिश का लगा है आरोप
रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि निर्देशक ने फिल्म की शूटिंग के दौरान उसे एक वैन में बुलाया और उसका यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया। पुलिस ने सोमवार को रंजीत के खिलाफ एक मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि रंजीत को जल्द ही कोच्चि पुलिस को सौंपा जा सकता है। निर्देशक के वकील ने बताया कि रंजीत को एक मजिस्ट्रेट के आवास पर पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों के लिए जुडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है।
2 साल पहले रंजीत पर दर्ज हुई थी FIR
डायरेक्टर रंजीत के खिलाफ 2024 में भी एक मामला दर्ज किया गया था जब एक बंगाली अभिनेत्री ने कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त के पास शिकायत दर्ज कराई थी। ईमेल के माध्यम से भेजी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रंजीत ने 2009 में फिल्म ‘पलेरी मणिक्यम’ में अभिनय करने के लिए बुलाने के बाद उसे अनुचित तरीके से छुआ था।

