होम = Others = सरकार ने रक्षाबंधन से पहले दिया तोहफा, LPG सिलेंडर हुआ सस्ता

सरकार ने रक्षाबंधन से पहले दिया तोहफा, LPG सिलेंडर हुआ सस्ता

by | Aug 1, 2025 | Others

LPG Cylinder Price : सरकार ने एलपीजी सिलेंडर को सस्ता किया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने देशभर में कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में 33.50 रुपये की कटौती कर दी है। एलपीजी सिलेंडर की नई दरें आज 1 अगस्त 2025 से लागू हो गई हैं। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 19 किलोग्राम का होता है।

हालांकि, 14.2 किलो वाली घरेलू उपयोग के एलपीजी सिलेंडर में किसी तरह का अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है। मतलब ये कि घरेलू उपभोक्ताओं को एलपीजी पर किसी तरह का राहत नहीं है। सरकार ने इस बात का ऐलान 31 जुलाई की रात को किया था। बता दें कि यह लगातार दूसरा महीना है जब सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती की है।

आज से कमर्शियल सिलेंडर का नया रेट

  • दिल्ली में रेट 1,631.50 रुपये
  • मुंबई में ये करीब 1,583 रुपये
  • कोलकाता में 1,735.50 रुपये
  • चेन्नई में  1,790.00 प्रति सिलेंडर

नए  रेट से मिलेगी थोड़ी राहत

इससे पहले जुलाई के महीने में कमर्शियल 19 किलो एलपीजी सिलेंडर का दाम दिल्ली में 1665 रुपये और कोलकाता-मुंबई में 1616.50 रुपये था। हालांकि, 8 जुलाई 2025 से घरेलू गैस की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।

जबकि इस समय 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 853 रुपये और आर्थिक राजधानी मुंबई में 852.50 रुपये है। तेल कंपनियों ने 30 जुलाई की रात को अपनी तरफ से जो स्टेटमेंट जारी किया। उन्होंने कहा कि कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में ये संशोधन देशभर में 1 अगस्त से लागू होगा। इसके बाद कमर्शियल सिलेंडरों की कीमत में कटौती होने से रेस्टोरेंट, अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों समेत होटल को इससे जरूर थोड़ी राहत मिली है।