होम = News Big = राजस्थान के कोटा में रेस्टोरेंट की इमारत ढहने से 2 लोग घायल, कई लोगों के मलबे में दबे की आशंका

राजस्थान के कोटा में रेस्टोरेंट की इमारत ढहने से 2 लोग घायल, कई लोगों के मलबे में दबे की आशंका

by | Feb 8, 2026 | News Big, Others

Kota’s building collapse News: राजस्थान में कोटा जिले के जवाहर नगर इलाके में चल रहे एक रेस्टोरेंट की इमारत ढहने से छात्रों सहित दर्जनों लोग के मलबे में दब गए। रिपोर्ट के मुताबिक अब 2 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है जबकि मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। हालांकि सूचना के बाद घटना स्थल पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू है। सुरक्षा की दृष्टि से घटना स्थल को पुलिस घेर दिया है।

निर्माणाधीन इमारत में चल रहा था रेस्टोरेंट

पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात करीब 9 बजे जवाहर नगर में एक निर्माणाधीन 2 मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। इसी इमारत में मुरादाबादी नॉन वेज रेस्टोरेंट चल रहा था। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने मलबे में दबे लोगों को निकालना शुरू किया और 2 छात्रों को सबसे पहले बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि अब तक करीब 5-6 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है।

ये भी पढ़ें: T20 world cup: USA के खिलाफव भारत का टी20 वर्ल्ड कप में जीत से आगाज़, कप्तान सूर्यकुमार ने खेली 84* रनों की पारी

बंगाल